Facebook से जल्दी ही हटाया जायेगा ये फ़ीचर, कंपनी ने की घोषणा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Facebook ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि वो जल्दी ही फेशियल रिकग्निशन (facial recognition) सिस्टम को बंद कर रहे हैं। ये फ़ीचर स्वत: ही यूज़र को तस्वीरों और वीडियो में पहचान लेता है, जिसके ऊपर अब प्राइवेसी से संबधित कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

“व्यवस्थापकों द्वारा अभी भी फेस रिकग्निशन के उपयोग को नियंत्रित करने वाले नियमों का सेट बनाने की प्रक्रिया जारी है। Facebook में अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artificial intelligence) वाईस प्रेजिडेंट के पद पर मौजूद, जेरोम पेसेंटी (Jerome Pesenti) का कहना है कि, “फिलहाल जो इस समय एक संदेह या अनश्चितता की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में हम मानते हैं कि facial recognition का इस्तेमाल सीमित हो जाना ही उचित निर्णय है।”

ये पढ़ें: भारत में 7,000 रूपए में उपलब्ध बेस्ट बजट स्मार्टफोन

पिछले कुछ समय में तकनीकी जगत में नयी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने पर और उससे सम्बंधित आपने कितनी नैतिकता का ध्यान रखा है, इस पर प्रश्न उठ ही जाते हैं। इसी के चलते और उपयोगकर्ताओं की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए, ये फैसला आया है।

बताया जा रहा है कि इस समय बेहद प्रचलित टेक्नोलॉजी फेशियल रिकग्निशन, जिसे बाज़ारों, अस्पतालों और भी कई व्यवसायों में इस्तेमाल किया जाता है, प्राइवेसी के साथ समझौता कर सकती है। IBM जैसी कंपनियों ने पूरी तरह से फेशियल रिकग्निशन प्रोडक्ट से सम्बंधित उत्पादों की बिक्री रोक दी है।

साथ ही ये घोषणा ऐसे समय में हुई जब Facebook पर भी व्यवस्थापकों द्वारा सुरक्षा और इस प्लेटफार्म का दुरूपयोग किये जाने से सम्बंधित कई आरोप लगे।

वैसे ये कंपनी लगातार सुर्खियों में बानी ही हुई है, पहले आलोचनाओं को लेकर, फिर अपना नाम बदलकर Meta रखना और अब ये फेस रिकग्निशन का फ़ीचर हटाने की घोषणा। इस सिस्टम को हटाने का कार्य जल्दी शुरू होकर दिसंबर तक ख़त्म किये जाने का उद्देश्य है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageInstagram शुरू करने जा रही है सब्सक्रिप्शन प्लान; हर महीने देने होंगे इतने रूपए

Instagram भी अब एक बेहद मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जहां हज़ारों लोगों को अपनी क्रिएटिविटी यानि कि रचनात्मकता दिखाने का मौका मिलता है, साथ ही लोग इसे मैसेंजर या इंटरनेट कॉलिंग के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा इस पर आप अनलिमिटेड कंटेंट भी देखते हैं, जिसमें ढेरों शार्ट वीडियोज़ भी शामिल हैं। …

ImageWhatsApp पर आने वाले हैं ये 6 नए दिलचस्प फ़ीचर; आपको इनमें से है किसका इंतज़ार?

WhatsApp के बिना अब हमारी ज़िदगियाँ अधूरी सी लगती हैं। शुरुआत में लोग इस मैसेजिंग ऐप को केवल चैटिंग लिए इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब ऑडियो मैसेज, कालिंग, वीडियो कॉलिंग, तस्वीरों का आदान-प्रदान, सब कुछ इसी एप्लीकेशन के ज़रिये होने लगा है। भारत में भी ये ऐप बहुत ज़्यादा इस्तेमाल की जाती है। Google प्ले स्टोर …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products