WhatsApp यूज़र्स के लिए बड़ी खबर! अब ChatGPT आपकी हर बात सुनेगा और याद भी रखेगा, लेकिन क्या ये सही है ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ChatGPT का WhatsApp पर हम सभी 2024 दिसंबर से ही इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन हाल ही में WhatsApp ने एक नए नंबर के साथ ChatGPT को अपने प्लेटफ़ॉर्म पर इंटीग्रेट किया है, जिससे यूज़र्स अब सीधे इस मैसेजिंग ऐप में ही AI के साथ बातचीत कर सकते हैं। इस फीचर का उपयोग करने के लिए, आपको बस +1 (800) 242-8478 नंबर को अपने कॉन्टैक्ट्स में सेव करना है और WhatsApp पर आप इस नंबर के साथ चैट शुरू करनी है। ख़ास बात ये है कि अब आप वॉइस रिकॉर्ड भेजकर या फोटो के द्वारा भी इस तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं, क्योंकि अब WhatsApp पर उपलब्ध ChatGPT देख और सुन सकता है।

ये पढ़ें: रेल यात्री ध्यान दें – अब इसी एक ही ऐप में मिलेगी टिकट बुकिंग से लेकर खाने तक हर ज़रूरी सुविधा

अब ChatGPT को WhatsApp पर इस्तेमाल करना पहले से ज़्यादा आसान होगा। इस नए अपडेट के बाद आप केवल टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि फोटो और वॉइस मैसेज भेजकर भी ChatGPT से अपने सवाल जवाब कर सकते हैं। उदाहरण के लिए – अगर आप किसी विदेशी भाषा में लिखे साइनबोर्ड का मतलब समझना चाहते हैं, तो बस उसका फोटो खींचकर भेजिए और ChatGPT से उसका ट्रांसलेशन मांग लीजिए। या फिर अगर आपका बच्चा कोई मज़ेदार बात कर रहा है और आप उसे लिखकर सेव करना चाहते हैं, तो उसकी ऑडियो क्लिप भेजकर AI से ट्रांसक्रिप्शन भी मांग सकते हैं।

WhatsApp पर ChatGPT की सुविधा पिछले साल दिसंबर से ही है, लेकिन ये नया अपडेट उनके लिए बहुत फायदेमंद होगा, जो हर समय टाइप करने की स्थिति में नहीं हैं या जिन्हें टाइपिंग में दिक्कत होती है। ऐसे में फोटो या वॉइस नोट से आपका काम आसान हो जायेगा।

ChatGPT

अब आपकी बातें भी याद रखेगा ChatGPT

इस नए अपडेट के बाद, ChatGPT आपकी बातचीत को भी याद रखने में सक्षम है। अगर आप WhatsApp या Web पर अपने ChatGPT अकाउंट से लॉगिन हैं, तो AI आपकी पिछली बातचीत और पसंद को सेव रखेगा। वैसे तो ये सुविधा फ्री वर्ज़न में भी काम करेगी, लेकिन अगर आप ChatGPT Plus या Pro सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो ये और बेहतर हो जाएगी।

ये पढ़ें: AI की आड़ में चीन की जासूसी? DeepSeek का तेज़ी से बढ़ना बन रहा चिंता का विषय

क्यों उपयोगी है मीडिया या वॉइस सपोर्ट

इस बात को हम उदाहरण से समझ सकते हैं। मान लीजिये आप सुबह की सैर पर निकले हैं और आपको अचानक कोई बहुत ज़रूरी चीज़ ध्यान आती है, जिसे आप भूलना नहीं चाहते, और टाइप करने के लिए भी रुकना नहीं चाहते। ऐसे में एक वॉइस मैसेज भेजकर आप ChatGPT को उसे नोट में बदल देने के लिए कह सकते हैं। इसके अलावा घर का कोई छोटा इक्विपमेंट खराब होने पर आप केवल इस खराब इक्विपमेंट का फोटो भेजकर ChatGPT से उसके ठीक करने का तरीका पूछ सकते हैं।

निजी जानकारी ChatGPT के साथ न शेयर करें

इस नए अपडेट के साथ, OpenAI ने ये भी साफ कहा है कि यूज़र्स की सुरक्षा के लिए इन मैसेजेज़ की समीक्षा की जा सकती है, इसलिए आपको कोई भी संवेदनशील या निजी जानकारी वाला मैसेज ChatGPT पर नहीं भेजना चाहिए। ये नया अपडेट साधारण बातचीत, दफ्तर के कामों में मदद करने के लिए, नोट्स बनाने, आइडिया जेनरेशन या सवाल का जवाब मांगने के लिए काफी अच्छा है, लेकिन निजी जानकारी शेयर करने के लिए ये नहीं है।

ये पढ़ें: UPI यूज़र्स सावधान ! 1 फरवरी से करें ये बदलाव, नहीं तो पेमेंट हो सकती है फेल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Rise भारत में लॉन्च, 22 भाषाओं वाला AI और पहले दिन 10 हज़ार से कम कीमत

एक नज़र में : HMD ने भारत में अपना नया बजट फोन HMD Rise लॉन्च कर दिया है, और इसमें कंपनी ने सबसे ज़्यादा ज़ोर 22 भारतीय भाषाओं वाले AI पर दिया है। इसमें आपको 6.52-इंच की स्क्रीन और 5000mAh की बैटरी मिलती है। हालांकि इसका Unisoc SC9863A प्रोसेसर नवंबर 2018 में आया था, और …

Imageफोटो असली है या AI से बनी? फोन पर ऐसे करें चेक, अब OpenAI वाली फोटो भी पकड़ी जाएगी

एक नज़र में : WhatsApp या Instagram पर आई कोई फोटो असली है या AI से बनी, इसकी जांच अब आप अपने फोन से ही कर सकते हैं, और इसके लिए कोई पेड ऐप खरीदने की ज़रूरत नहीं है। सबसे बड़ी खबर ये है कि 7 अक्टूबर से Google का SynthID Detector हर किसी के …

ImageMeta अब WhatsApp-Instagram के लिए भी लेगा पैसे? जानें क्या है पूरा मामला

Instagram, WhatsApp और Facebook अभी तक ज़्यादातर लोगों के लिए मुफ्त ऐप्स की तरह ही रहे हैं। लेकिन अब Meta इन ऐप्स में ऐसे paid (जो पैसे देकर ही इस्तेमाल करने को मिलेंगे) फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है, जिनके लिए यूज़र्स को हर महीने पैसे देने पड़ सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात …

Image30 नहीं, अब सिर्फ 5… Diwali Reels के लिए ये हैं सही हैशटैग और कैप्शन

एक नज़र में : दिवाली की Reels के लिए अब आपको हैशटैग की लंबी सूची जुटाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि Instagram एक Reel या पोस्ट पर अब सिर्फ 5 हैशटैग लगाने देता है। दिसंबर 2025 तक यही सीमा 30 हैशटैग की थी, लेकिन स्पैम पर रोक लगाने के लिए कंपनी ने इसे घटा दिया …

ImageOnePlus 16 और 16R दोनों आ सकते हैं भारत… फ्लैगशिप की कीमत जा सकती है लाख के पार

एक नज़र में : OnePlus 16 अब भारत भी आ सकता है, और टिपस्टर्स के अनुसार कंपनी इसके साथ OnePlus 16R भी लाने की तैयारी में है। अब तक इस फ्लैगशिप को चीन तक सीमित माना जा रहा था, क्योंकि भारत के लिए सिर्फ 16R का नाम सामने आया था। लेकिन भारत में ये फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.