UPI यूज़र्स सावधान ! 1 फरवरी से करें ये बदलाव, नहीं तो पेमेंट हो सकती है फेल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में UPI काफी समय पहले आ गया था, लेकिन कोरोना काल से आम जनता में इसका इस्तेमाल काफी बढ़ने लगा। अब ज़्यादातर बड़े शहरों में लगभग सभी लोग UPI द्वारा ही छोटे – बड़े पेमेंट कर रहे हैं। दिसंबर 2024 में, UPI द्वारा हुआ ट्रांज़ैक्शन 16.73 बिलियन रहा है, जो कि एक बहुत बड़ी रकम है। इतनी तेज़ी से UPI ट्रांज़ैक्शन का बढ़ना और इतने सारे लोगों द्वारा इसका इस्तेमाल करना, इस सब के लिए UPI इकोसिस्टम को जितना हो सके, उतना सुरक्षित बनाना चाहिए। इन्हीं कारणों से सरकार ऑनलाइन पेमेंट्स को सुरक्षित बनाने पर काम कर रही है और इसी के लिए NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने UPI यूज़र्स के लिए एक नया सर्कुलर जारी किया है, जिसे 1 फरवरी से लागू किया जाएगा। आप भी इस नियम का पालन ज़रूर करें, वरना आपको भी UPI पेमेंट्स में दिक्कत हो सकती है।

ये पढ़ें: WhatsApp पर आपको किसने ब्लॉक किया? इन 5 ट्रिक्स से मिनटों में होगा खुलासा

NPCI ने UPI पेमेंट्स को और सुरक्षित करने के उद्देश्य ये एक नियम लागू किया है, जिसके अनुसार अब UPI यूज़र्स को अपने UPI ID में स्पेशल कैरेक्टर्स रखने की अनुमति की नहीं होगी।

UPI

अगर आपने गौर किया हो, तो ज़्यादातर लोग अपनी UPI ID में स्पेशल करैक्टर जैसे – !@#$*, होते हैं। अब सरकार द्वारा इनकी अनुमति नहीं है। 1 फरवरी से जिस UPI ID में ये स्पेशल करैक्टर होंगे, उनके ट्रांसक्शन अपने आप भी फेल हो जायेंगे, इसीलिए इन्हें तुरंत ठीक करने की ज़रुरत है।

सरकार ने ये निर्णय UPI इकोसिस्टम की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए लिया है। अब सभी यूपीआई ट्रांज़ैक्शन आईडी में केवल अल्फान्यूमेरिक (अंग्रेजी के अक्षर A-Z और नंबर) शामिल होने चाहिए। उदहारण के लिए, पहले UPI ID कुछ ऐसी होती हैं – pooja.chaudhary@123@sbi, लेकिन अब बैंक के नाम से पहले कोई स्पेशल करैक्टर नहीं होना चाहिए, जैसे – poojachaudhary123@sbi.

ये सर्कुलर NPCI ने 9 जनवरी को जारी कर दिया है, तो ज़्यादातर बैंकों और पेमेंट ऐप्स ने पहले ही इसके अनुसार काम करना शुरू कर दिया है, लेकिन अब सरकार ने दोबारा इस पर चेतावनी दी है, क्योंकि अभी भी कुछ ID स्पेशल करैक्टर वाले फॉर्मेट पर ही चल रही।

ये पढ़ें: सिर्फ 2 दिन बाकी! Jio का 500GB डाटा वाला ये प्लान बंद होने से पहले करें रिचार्ज- मिलेंगे अनलिमिटेड ऑफर

कैसे बदलें UPI ID ?

आपके फ़ोन में जो भी ऐप है, आप उसमें अपनी प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करेंगे, तो वहाँ आपकी UPI ID दिख रही होगी, उस पर टैप करके आप दूसरे पेज पर पहुँच जायेंगे, यहां आपको यूपीआई आईडी बदलने का विकल्प मिल जायेगा।

ये पढ़ें: बिना डेटा सिर्फ कॉलिंग! Jio, Airtel, Vi ने लॉन्च किए नए प्लान – कौन सा है आपके लिए बेस्ट?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

Imageसरकार ने किया बिल पास, दुकान पर ₹2,000 से ऊपर UPI किया, तो चार्ज किसकी जेब से जाएगा

लोकसभा ने गुरुवार को वो संशोधन पास कर दिया है, जो UPI और दूसरे डिजिटल पेमेंट पर शुल्क (UPI MDR Charge) लगाने का रास्ता खोलता है। ये कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 का हिस्सा है, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को सदन में लाई थीं। हंगामे के बीच विधेयक बिना किसी चर्चा …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageUPI का उपयोग करते हैं, तो जान लें नए UPI नियम, 1 अगस्त से इन चीजों पर लगेगी लिमिट

यदि आप भी बार बार UPI ऐप्स का उपयोग करते हैं, तो ये खबर आपके काम की होने वाली है, क्योंकि इन ऐप्स को लेकर NPCI द्वारा कुछ बदलाव करने वाली है। ये बदलाव 1 अगस्त से हो सकते हैं, जिसमें कुछ चीजों पर लिमिट लगाई जा सकती है। आगे इन नए UPI नियम के …

Discuss

Be the first to leave a comment.