सिर्फ 2 दिन बाकी! Jio का 500GB डाटा वाला ये प्लान बंद होने से पहले करें रिचार्ज- मिलेंगे अनलिमिटेड ऑफर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance Jio अपने एक आकर्षक प्री – पेड प्लान को बंद करने जा रहा है। ये प्लान 200 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और 500GB डाटा ऑफर करता है। इसके अलावा इसमें और भी आकर्षक ऑफर मिलते हैं। हम बात कर रहे हैं New Year Welcome Plan की। दरअसल, Jio हर साल एक New Year ऑफर लेकर आता है और दिसंबर 2024 में भी Jio ने New Year Welcome Plan 2025 को पेश किया था। ये प्लान आकर्षक सर्विस देता है, लेकिन लॉन्च के समय ही कंपनी ने घोषणा की थी कि ये एक सीमित समय के लिए होगा। अब कंपनी इस प्लान को 31 जनवरी 2025 को बंद करने वाली है। मात्र दो दिन का समय बचा है, अगर आप एक आकर्षक प्रीपेड प्लान से अपना नंबर रिचार्ज करना चाहते हैं, तो यही समय है।

ये पढ़ें: बिना डेटा सिर्फ कॉलिंग! Jio, Airtel, Vi ने लॉन्च किए नए प्लान – कौन सा है आपके लिए बेस्ट?

New Year Welcome Plan 2025 में क्या सर्विस मिलती हैं?

Jio

New Year Welcome Plan 2025 प्लान को दिसंबर में पेश किया गया था और ये 31 जनवरी तक ही उपलब्ध होगा। ये एक प्रीपेड प्लान है, जिसकी कीमत 2025 रुपए है। इसमें हाई-स्पीड अनलिमिटेड 5G डाटा, 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग की सेवाएं 200 दिनों के लिए मिलती हैं। 4G स्मार्टफोन यूज़र्स को ये 500GB डाटा, प्रति दिन 2.5GB डाटा के अनुसार, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं।

डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अन्य कई कूपन भी मिलते हैं, जिन्हें आप अन्य ऐप्स से शॉपिंग के दौरान इस्तेमाल कर पाएंगे। इस प्लान के साथ आपको Ajio का 500 रुपए का कूपन मिलेगा, जिसे आप 2,500 रुपए से ऊपर की शॉपिंग पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा Swiggy का भी 150 रुपए का कूपन मिलेगा, जिसे 499 रुपए के आर्डर पर डिस्काउंट पाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा Easemytrip.com से फ्लाइट बुक करने पर भी 1,500 के कूपन का लाभ मिलेगा। ये कूपन आप MyJio ऐप से प्राप्त कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Galaxy S25 Edge के साथ सैमसंग ने दिया सरप्राइज़, लेकिन क्या कैमरा सेटअप से भी फैंस होंगे उतने ही खुश ?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImageAirtel या Jio? ₹1000 से कम में डेटा, OTT और AI फायदे वाला कौन सा प्लान बेहतर

आजकल प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और वैलिडिटी देखने भर का काम नहीं रह गया है। अब प्लानों में OTT apps, AI tools, क्लाउड स्टोरेज, म्युज़िक और अनलिमिटेड 5G जैसे फायदे भी जुड़ गए हैं। ऐसे में किसी का भी सोच में पड़ना आम बात है कि ₹1000 से कम में Jio Vs Airtel में …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Image200 दिन तक डेटा खत्म होने का डर नहीं – Jio का नया अनलिमिटेड कॉल-डेटा प्लान

अगर आप भी मेरी तरह हर महीने Jio recharge plans search करने और रिचार्ज करने की झंझट से परेशान हो जाते हैं, और चाहते हैं कि एक बार रिचार्ज करके महीनों तक चैन से हाई स्पीड इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएं, तो आपको ये Reliance Jio long validity recharge plan ज़रूर पसंद आएगा। लंबे समय से …

ImageJio के नए Happy New Year 2026 Plans: OTT के साथ मिलेगा AI का बड़ा फायदा

Reliance Jio ने नए साल से ठीक पहले अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए Happy New Year 2026 recharge plans लॉन्च कर दिए हैं। इस बार कंपनी सिर्फ डाटा या OTT तक सीमित नहीं रही, बल्कि AI को भी सीधे प्लान का हिस्सा बना दिया है। यही वजह है कि ये नए Jio prepaid plans बाकी …

Discuss

Be the first to leave a comment.