Galaxy S25 Edge के साथ सैमसंग ने दिया सरप्राइज़, लेकिन क्या कैमरा सेटअप से भी फैंस होंगे उतने ही खुश ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट में S-सीरीज़ के तीन फोनों की अपेक्षा तो थी ही, लेकिन Galaxy S25 Edge को इवेंट में दिखाकर, कंपनी ने फैंस को एक अच्छा सरप्राइज़ दिया। ये फ़ोन अपनी थिकनेस यानि मोटाई को लेकर चर्चा में है। लीक तो पहले भी आये थेकि ये मात्र 6.4mm का होगा, लेकिन इवेंट में दिखाकर कंपनी ये पुष्टि तो कर दी है कि ये वाकई अब तक का सैमसंग का सबसे स्लिम फ़ोन होगा। लेकिन जहां इसके स्लिम डिज़ाइन को लेकर बाज़ार में उत्सुकता है, वहीँ इसके कैमरा सेटअप को लेकर थोड़ा असमंजस भी।

ये पढ़ें: ये 25000 से कम कीमत वाले फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन्स, काफी कम समय में करेंगे आपके फोन को पूरा चार्ज

इवेंट में डिस्प्ले के दौरान इसके साइज़ के अलावा इसके कैमरा सेटअप ने भी ध्यान खींचा है, जिसमें केवल दो कैमरे नज़र आ रहे हैं। पहले उम्मीद थी कि ये फ़ोन बेस मॉडल और S25 Plus मॉडल के मुकाबले थोड़े बेहतर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, लेकिन लगता है ऐसा नहीं है। माना जा रहा है कि प्राइमरी कैमरा के अलावा दूसरा अल्ट्रा वाइड लेंस होगा और इसमें भी टेलीफ़ोटो सेंसर शायद नहीं मिलेगा।

इस फ़ोन की इवेंट से जो तस्वीरें आयीं हैं, उन्हें देखकर भी लगता है कि इसमें ऊपर अल्ट्रा वाइड सेंसर ही है। वहीँ पहले आयीं लीक ये भी बताती हैं इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर हो सकता है, लेकिन टेलीफ़ोटो लेंस की उम्मीद फैंस ना ही रखें तो बेहतर है। वहीँ इसे दूसरे नज़रिये से देखें तो ये बेहतर है, क्योंकि आगे चलकर इसकी टक्कर में आने वाले iPhone 17 Air में शायद एक ही कैमरा मिले, जो कि उसके बैक कवर की लीक हुए रेंडर से पता चलता है

Samsung Galaxy S25 Edge की कीमतों की बात करें तो, कंपनी इसे S25 और S25 Plus के बीच लॉन्च कर सकती है। भारत में इसकी शुरूआती कीमत 90 – 95,000 रुपए हो सकती है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 और S25 Plus लॉन्च: नयी सीरीज़ में मिलेंगे धमाकेदार फ़ीचर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

ImageGalaxy Z Fold 8 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, लेकिन क्या 8वीं जनरेशन में भी फोल्डेबल इन 5 सवालों का जवाब दे पाएगी?

Samsung आज (22 जुलाई) लंदन में अपने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 सीरीज़, यानी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra, साथ ही Z Flip 8 और Watch 9 सीरीज़ से पर्दा उठा रहा है। भारत में इनकी कीमत भी आज शाम को ही सामने आ जाएगी। खास बात …

ImageMotorola Edge 70 Pro लॉन्च: बड़ी बैटरी और ब्राइट डिस्प्ले के साथ, लेकिन कुछ कटौती भी

Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Mototrola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है। पिछले Edge 60 Pro के मुकाबले इस बार कंपनी ने कुछ ज़रूरी सुधार किए हैं, जैसे ज़्यादा ब्राइट डिस्प्ले, तेज़ स्टोरेज और बड़ी बैटरी। हालांकि, इसके साथ कुछ समझौते भी देखने को मिलते हैं। इस बार फोन में टेलीफोटो कैमरा …

ImageOnePlus N6 Vs Galaxy M47 5G: शानदार AMOLED डिस्प्ले व कैमरा या 8000mAh की दमदार बैटरी, क्या चुनेंगे आप?

OnePlus N6 vs Galaxy M47 5G: इस हफ्ते भारत में दो फोन ऐसे आए हैं जो सीधे आमने-सामने खड़े हैं। कीमत लगभग बराबर है, सेल भी एक ही दिन यानी 4 जुलाई से शुरू है। Samsung का Galaxy M47 5G ₹24,999 (कूपन के साथ करीब ₹22,999) में मिलता है, और OnePlus N6 ₹22,999 से शुरू …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

Discuss

Be the first to leave a comment.