ये 25000 से कम कीमत वाले फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन्स, काफी कम समय में करेंगे आपके फोन को पूरा चार्ज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हमारे जीवन का अहम हिस्सा है, और ये हर जगह हमारे काम आता है, लेकिन काम काज में व्यस्त होने की वजह से हमें फोन को बार बार ज्यादा देर तक चार्ज करने का समय नहीं मिल पाता है, और इसलिए आजकल ज्यादातर लोग फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन्स का उपयोग करते हैं, जो कम समय में जल्दी चार्ज हो जाते हैं। यदि आप भी कम बजट में फास्ट चार्जिंग वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो इस लेख में हमनें 25000 से कम कीमत वाले फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन्स की जानकारी दी है, आगे इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

25000 से कम कीमत वाले फास्ट चार्जिग स्मार्टफोन्स 2025

OnePlus Nord CE 4 5G

OnePlus Nord CE 4 5G design

यदि आप एक फास्ट चार्जिंग वाला फोन लेना चाहते हैं, तो ये सबसे अच्छा फोन होने वाला है, इस फोन में आपको 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन की कीमत 21,990 रूपये है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.7 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन Snapdragon 7 gen 3 द्वारा संचालित होता है, और इसमें 8GB RAM मिल जाती है।

फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5500mAh बैटरी के साथ आता है।

Motorola Edge 50 Fusion

ये भी एक अच्छा फोन है, जिसमें 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसमें 256GB वेरिएंट की कीमत 23,300 रुपए है। फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.67 इंच FHD+ P-OLED डिस्प्ले के साथ आता है, और Snapdragon 7s gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित होता है।

फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सपोर्ट मिल जाता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है।

vivo T3 Pro

Vivo के इस फोन की कीमत 22,999 रूपये है। इसमें 6.77 इंच का FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 7 gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिल जाती है।

फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5500mAh बैटरी के साथ आता है, और 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Xiaomi Redmi Note 13 Pro

इस फोन में आपको 67W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाएगा, इसकी कीमत मात्र 18,575 है। फोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 7s gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिल जाती है।

फोन में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5100mAh बैटरी के साथ आता है।

realme Narzo 70 Turbo

ये भी एक अच्छा ऑप्शन है, जिसमें आपको फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ कम कीमत पर बेहतर परफॉरमेंस भी मिलेगी। फोन की शुरुआती कीमत 16,998 है, और इसका 12GB+256GB वेरिएंट 20,998 रूपये की कीमत पर उपलब्ध है। फोन में 6.67 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट द्वारा संचालित होता है।

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल जाता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

यदि आप 25000 से कम कीमत वाले फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन चाहते हैं, तो ये सभी फोन खास होने वाले हैं, जिनमें से आखिरी के दो फोन आपको काफी कम कीमत पर मिल जाएंगे, हालांकि लेख में बताई गई कीमत आर्टिकल के पब्लिश की तारीख के समय की है, जो ऑफर्स के अनुसार बदलती रहेगी, और इनमें आप बैंक ऑफर्स का लाभ लेकर और भी कम कीमत पर इन्हें खरीद सकते हैं।

ये पढ़ें: iQOO Neo 10R इन तगड़े फीचर्स के साथ जल्द मचाएगा भारत में धमाल, ऑफिशियली टीज हुआ

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Image₹30,000 से कम में ये हैं जुलाई 2026 के 7 बेस्ट AI फोन

2026 में ₹30,000 के बजट में फोन खरीदना पहले से कहीं ज़्यादा उलझन भरा हो गया है। बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले फोन तो ढेरों हैं, लेकिन इनमें से ऐसा फोन चुनना जो साथ में काम के AI फीचर्स भी दे, विकल्पों को काफी हद तक कम कर देता है। …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Image₹20,000 से कम में दमदार बैटरी वाले 5G फोन: बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म

शाम के पाँच बजते-बजते बैटरी 15% पर आ जाए, और आप मीटिंग, मैसेज या रास्ते में Google Maps के बीच चार्जर ढूँढते फिरें, ये परेशानी अब लगभग सबकी है। 5G ऑन, दिनभर रील्स, थोड़ी गेमिंग और कैमरा, बैटरी इन सबको बहुत तेज़ी से पी जाती है। ऊपर से गर्मी और बिजली कटौती के दिनों में …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

Discuss

Be the first to leave a comment.