बिना डेटा सिर्फ कॉलिंग! Jio, Airtel, Vi ने लॉन्च किए नए प्लान – कौन सा है आपके लिए बेस्ट?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया था कि वो बिना डेटा के केवल वॉइस और SMS प्लान लॉन्च करें। इसे तहत Jio, Airtel और Vi तीनों ने अपने नए ऐसे प्लान लॉन्च कर दिए हैं, जिनमें सिर्फ कॉल और SMS सुविधाएं होंगी और डेटा नहीं होगा। यह निर्णय ख़ासकर बुजुर्गों, ग्रामीण क्षेत्रों और फीचर फोन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लिया गया है, जिससे उन्हें जितनी सर्विस चाहिए, उतनी वो पा सकें और वो भी कम दाम में। इसके अलावा, रिचार्ज की वैधता 90 दिनों से बढ़ाकर 365 दिन कर दी गई है, जिसके बाद बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट खत्म होगी। ₹10 का टॉप-अप वाउचर भी जारी रहेगा। आइये आपको बताते हैं कि वॉइस और SMS सर्विस के साथ ये तीनों बड़ी कंपनियां अब कौन से प्लान दे रही हैं।

ये पढ़ें: Jio यूज़र कैसे सेट करें Jio कॉलर ट्यून – ये हैं 3 सबसे आसान तरीके

Jio के बिना डेटा के नए प्लान

  • Jio ने 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ नया प्लान लॉन्च किया है, जिसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स और 3600 SMS की सुविधा मिलेगी। इसकी कीमत 1784 रुपए है।
  • इसके अलावा Jio ने 448 रुपए का प्लान भी ऑफर किया है, जिसमें 1000 SMS और अनलिमिटेड कॉल सर्विस मिलेंगी। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है।

ये पढ़ें: आपके Airtel नंबर पर मिल सकता है अनलिमिटेड 5G डाटा, जानें कैसे

Airtel के प्लान जो ऑफर करेंगे अनलिमिटेड कॉल्स और SMS

Airtel के ये प्लान नए नहीं है, बल्कि इन्हें अपडेट किया गया है

  • Airtel के 469 रुपए के प्लान में 900 SMS और अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा मिलेगी। इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है।
  • वहीँ 1849 रुपए के प्लान में 3000 SMS और अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा है। ये प्लान Jio के प्लान से थोड़ा महंगा है, लेकिन इसके 29 दिन एक्स्ट्रा मिल रहे हैं।

ये पढ़ें: Android TV और Apple TV पर JioCinema कैसे एक्टिवेट करें? बेहद आसान है ये तरीका

Vi के बिना डेटा के केवल कॉल्स और SMS देने वाले प्लान

  • Vi में बिना डाटा के पहला वॉइस ओनली प्लान 470 रुपए का है और इसमें भी 900 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा होगी। वैलिडिटी 84 दिनों की है।
  • वहीँ दूसरा प्लान 1849 रुपए का है, जो 365 दिन के लिए है। इसमें 3600 SMS मिलेंगे और अनलिमिटेड कॉलिंग की सेवा भी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, …

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageJio 3-in-1 Home Packs: अब एक ही पैक में चलेगा Wi-Fi, TV और OTT तीनों, जानें आपके घर के लिए कौन सा सही है

Jio ने सोमवार को भारत में नए Jio Home Packs पेश कर दिए हैं। इनमें ब्रॉडबैंड, 1,000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल और OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन एक ही प्लान में मिलता है, और शुरुआत ₹400 प्रति महीने वाले TV पैक से होती है। लेकिन सबसे दिलचस्प है Jio 3-in-1 Home Packs। पैक तीन तरह …

ImageJio और Airtel के ₹355 प्लान में कौन बेहतर? डेटा बराबर, फायदे अलग-अलग

अब प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और कॉलिंग देखने तक सीमित नहीं रहा है। Jio vs Airtel दोनों के ₹355 वाले प्लान में 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और करीब 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यानि पहली नज़र में दोनों प्लान लगभग एक जैसे लगते हैं। लेकिन असली फर्क उन अतिरिक्त सुविधाओं में है, जो …

ImageAirtel या Jio? ₹1000 से कम में डेटा, OTT और AI फायदे वाला कौन सा प्लान बेहतर

आजकल प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और वैलिडिटी देखने भर का काम नहीं रह गया है। अब प्लानों में OTT apps, AI tools, क्लाउड स्टोरेज, म्युज़िक और अनलिमिटेड 5G जैसे फायदे भी जुड़ गए हैं। ऐसे में किसी का भी सोच में पड़ना आम बात है कि ₹1000 से कम में Jio Vs Airtel में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products