आपके Airtel नंबर पर मिल सकता है अनलिमिटेड 5G डाटा, जानें कैसे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल से 5G आ जाने के बाद लगभग सभी टेलीकॉम कंपनियों में होड़ लगी है कि अपने ग्राहकों को कौन बेहतर 5G प्लान दे पाता है। इस समय भारत में Airtel, Jio, Vi, समेत लगभग सभी टेलीकॉम ऑपरेटर 5G नेटवर्क की सुविधा दे रहे हैं और भारत के जिन छोटे मोटे इलाकों में 5G नहीं है, वहाँ भी इसे पहुंचाने का काम जारी है। अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए ये कंपनियां अपने 5G प्लान में बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश करती हैं। Airtel नेटवर्क के साथ भी आपको अनलिमिटेड 5G डाटा का ऑफर मिलता है, जिसमें समय की या डाटा की कोई सीमा नहीं है। हालांकि बहुत से ग्राहक इस ऑफर से अंजान हैं, लेकिन आप अब भी Airtel अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर का लाभ उठा सकते हैं और इसकी पूरी गाइड हम आपके साथ यहां शेयर कर रहे हैं।

ये पढ़ें: Jio यूज़र कैसे सेट करें Jio कॉलर ट्यून – ये हैं 3 सबसे आसान तरीके

Airtel अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर के लिए ये दो चीज़ें अनिवार्य हैं –

  • Airtel की सिम होनी चाहिए।
  • आपके फ़ोन में 5G सपोर्ट होना चाहिए।
  • फ़ोन में Settings में 5G सपोर्ट एक्टिवेट होना चाहिए।

सबसे पहले ये जानते हैं कि फ़ोन में 5G कैसे एक्टिवेट करें

  • सबसे पहले फ़ोन की Settings में जाएँ।
  • यहां Mobile Network के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब इसमें SIM 1 या 2 चुनें (जिसमें भी आपकी एयरटेल सिम है)।
  • इसके बाद अगले पेज पर Preferred network type पर क्लिक करें।
  • यहां आपको 5G/4G/3G (Auto) और 4G/3G/2G (Auto) के टॉगल मिलेंगे, इनमें से 5G वाले को चुनें।
  • इसके बाद आपके फ़ोन में 5G नेटवर्क एक्टिवेट हो जायेगा।
Airtel अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर

iPhone में 5G कैसे एक्टिवेट करें ?

  • इसके लिए भी Settings में जाकर Cellular Tab ऑप्शन में जाना होगा।
  • यहां Cellular Data options पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Voice & Data में जाएँ।
  • यहां 5G को चुन लें।

ये पढ़ें: Jio e-SIM को कैसे एक्टिवेट करें ?

इसके बाद आप अपने Airtel पोस्टपेड या प्रीपेड कनेक्शन में Airtel अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे।

    Airtel अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर को पोस्टपेड कनेक्शन पर कैसे एक्टिवेट करें ?

    • सबसे पहले अपने फ़ोन में Airtel Thanks App डाउनलोड करें।
    • अब इसमें अपने Airtel मोबाइल नंबर के साथ लॉग-इन करें।
    • इसके बाद होम पेज में Manage Tab का विकल्प ढूंढें।
    • यहां आपको दिखेगा कि आप अनलिमिटेड 5G डाटा ला लाभ उठा सकते हैं।

    ये पढ़ें: आखिर क्यों Airtel सीईओ ने दी e-SIM इस्तेमाल करने की सलाह ? भारत में कैसे एक्टिवेट करें Airtel, Jio e-SIM ?

    Airtel अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर को प्रीपेड कनेक्शन पर कैसे एक्टिवेट करें ?

    • इसके लिए आपके फ़ोन में 239 रुपए या उससे ज़्यादा का Airtel रिचार्ज प्लान एक्टिवेट होना चाहिए।
    • अब Airtel Thanks App को डाउनलोड करें।
    • इस ऐप में फ़ोन नंबर के साथ लॉग-इन करें।
    • अब इस ऐप के होम पेज पर ही Claim your unlimited 5G data का ऑप्शन नज़र आएगा, इस पर क्लिक करें।
    • अब जो पेज सामने आएगा, उस पर Claim Now का बटन होगा, बस आपके प्रीपेड कनेक्शन के साथ भी एयरटेल का अनलिमिटेड 5G ऑफर एक्टिवेट हो जायेगा।

    अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

    Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
    Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

    Related Articles

    Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

    एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

    ImageJio और Airtel दोनों के 2999 रूपए के सालाना टैरिफ प्लान में क्या है अंतर

    Jio और Airtel दोनों में टक्कर की प्रतियोगिता चलती रहती है, फिर चाहे वो 5G नेटवर्क लॉन्च करना हो या कम दाम में अच्छे टैरिफ प्लान पेश करना। भारत में इन दोनों कंपनियों के कई प्री-पेड और पोस्टपेड प्लान उपलब्ध हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, मैसेज, OTT सब्सक्रिप्शन मिलते हैं, लेकिन हर प्लान में कंपनियां कुछ …

    ImageAirtel, Jio, Vi, BSNL के 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ ये हैं बेस्ट प्लान; अपने अनुसार पाइये हाई स्पीड डाटा या OTT सब्सक्रिप्शन

    भारत में अलग-अलग टेलीकॉम ऑपरेटर आपको कई तरह के टैरिफ प्लान ऑफर करते हैं, जिनमें से आप अपने अनुसार चुन सकते हैं। इन प्रीपेड प्लानों में जो सेवाएं मिलती हैं, उनकी वैलिडिटी भी आप चुन सकते हैं। Airtel, Jio, Vi, BSNL, सभी के प्रीपेड प्लानों की अवधि महीने, 3 महीने, 6 महीने या साल की …

    ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

    HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

    Imageजुलाई 2026 में इन 5 फोनों पर मिल रहा सबसे आकर्षक डिस्काउंट, जानें आपके लिए कौन सा सही है?

    इस हफ्ते बाज़ार में कई फोन अपनी लॉन्च कीमत से अच्छी-खासी नीचे आ गए हैं, फिर चाहे वह Samsung का Galaxy S25 FE हो, Galaxy S25 Ultra हो या OnePlus 13। लेकिन हर डील सबके लिए फायदे की नहीं होती, यह इस पर निर्भर करता है कि आपका बजट कितना है और आप फोन से …

    Discuss

    Be the first to leave a comment.