Android TV और Apple TV पर JioCinema कैसे एक्टिवेट करें? बेहद आसान है ये तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OTT की दुनिया में जहां पहले Hotstar, Amazon Prime Video और Netflix का ही बोलबाला था, वहाँ JioCinema ने OTT चैनल के रूप में तेज़ी से विस्तार किया है। पहले केवल कुछ शो और फिल्मों से शुरुआत करके, Voot का सारा कंटेंट JioCinema पर आया, उसके बाद HBO Original शोज़ और पिछले साल IPL को फ्री में अपने यूज़र्स को दिखाकर JioCinema ने काफी लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद कंपनी ने JioCinema पर जल्दी ही आने वाले 100 से ज़्यादा शो और फिल्मों की घोषणा भी की। ऐसे में जब इस OTT चैनल पर अब ढेरों शो, फिल्में, और नया कंटेंट उपलब्ध है, तो यूज़र्स इसका आंनद टीवी पर ज़रूर उठाना चाहेंगे। अच्छी बात ये है कि ये OTT प्लैटफॉर्म टीवी पर भी उपलब्ध है और आप इसे आसानी से अपने Android TV और Apple TV पर एक्टिवेट कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि आसानी से TV पर JioCinema कैसे एक्टिवेट करें?

Android TV पर JioCinema कैसे एक्टिवेट करें?

  • सबसे पहले तो उस फ़ोन को अपने पास रखें, जिसमें आपका Jio नंबर चालू है या जिससे आप ऐप में लॉग-इन करना चाह रहे हैं। 
  • अपने Android टीवी में Google Play Store खोलें और यहां JioCinema ढूंढकर इनस्टॉल करें।
  • अब ऐप को खोलें और होम पेज पर मौजूद किसी भी कंटेंट (शो, वेब-सीरीज़ या फिल्म) पर क्लिक करें। 
  • अब नए पेज में Watch का बटन दबाएं। 
  • इसे दबाते ही आपके टीवी में JioCinema को एक्टिवेट करने का पेज आएगा, जिस पर 6 अंकों का एक कोड होगा। 
  • अब इस पेज में अपना Jio मोबाइल नंबर डालें, और नीचे मौजूद Continue के बटन को दबाएं। 
  • अब आपके इसी मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे भरें।  
  • अब ये आपसे वो 6 अंकों का कोड मांगेगा, जो आपके टीवी में दिखा रहा है, इसे भरें और फिर से Continue पर क्लिक करें। 
  • बस इसके बाद आप अपनी टीवी में JioCinema का सारा कंटेंट देख पाएंगे। 

Apple TV पर JioCinema कैसे एक्टिवेट करें ?

  • आपकी टीवी में यदि Apple TV कनेक्टेड है, तो यहां भी आप सीधे Apple App Store पर जाएँ और JioCinema ऐप को ढूंढें। 
  • अब ऐप को इनस्टॉल करके, इसे टीवी पर खोलें। 
  • यहां भी कोई भी कंटेंट पर क्लिक करें और दूसरे पेज पर Watch बटन दबाएं। 
  • अब एक एक्टिवेशन पेज कोड के साथ नज़र आएगा। 
  • अपना Jio नंबर जिस फ़ोन में इस्तेमाल कर रहे हैं, उसमें इंटरनेट ब्राउज़र में JioCinema TV का एक्टिवेशन पेज खोलें या सीधे यहां क्लिक करें। 
  • अब मोबाइल में ही इस पेज पर आपसे मोबाइल नंबर भरने को कहा जायेगा, उसे भरें और Continue करें। 
  • अब फ़ोन पर आये OTP को यहाँ भरें और आखिर में टीवी पर नज़र आ रहे 6 अंकों के कोड को इसे डालें। 
  • इसके बाद आप अपने Apple TV डिवाइस के साथ टीवी की बड़ी स्क्रीन पर JioCinema का सारा कंटेंट देख सकते हैं। 

हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आपके पास जिओ नंबर है, तो आप JioCinema का कुछ कंटेंट देख सकते हैं, लेकिन अगर बिना विज्ञापन या एड्स के शो देखना चाहते हैं या Premium शो देखना चाहते हैं, तो केवल JioCinema के प्लान खरीदने के बाद ही देख सकते हैं। 

JioCinema Premium Plans की कीमतें

फिलहाल भारत में सभी OTT चैनलों में सबसे सस्ते प्लान JioCinema ही ऑफर कर रहा है। नीचे हम प्लानों की जानकारी भी दे रहे हैं, जिसके बाद आप अपने अनुसार प्लान खरीद सकते हैं। 

JioCinema Premium के दो प्लान हैं और दोनों ही प्रति महीने के अनुसार हैं। कंपनी ने फिलहाल सभी सालाना प्लानों पर रोक लगा रखी है। 

  • पहला प्लान मात्र 29 रुपए प्रति महीना है, जिसमें आपको Jio Premium का सारा कंटेंट बिना विज्ञापनों के देखने को मिलेगा। लेकिन इस प्लान के साथ आप एक समय पर एक ही डिवाइस में JioCinema देख सकते हैं। 
  • वहीँ दूसरा प्लान 89 रुपए का है और इसकी अवधि भी एक महीने की ही है। हालांकि इसमें आपको JioCinema Premium प्लान के सभी लाभ मिलेंगे, लेकिन अपग्रेड ये है कि इस प्लान के साथ आप एक समय पर 4 डिवाइसों में JioCinema का प्रीमियम कंटेंट 4K रेज़ॉल्यूशन में देख सकते हैं। 

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageAndroid स्मार्ट टीवी, Apple TV, Amazon Fire Stick पर JioCinema कैसे एक्टिवेट करें

JioCinema app में सब्सक्रिप्शन के साथ साथ आप फ्री में भी बहुत सारा कंटेंट देख सकते है और इसी कारण ये ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। मोबाइल की छोटी स्क्रीन की बजाय लोग टीवी पर ये कंटेंट देखना पसंद करते है, लेकिन Android स्मार्ट टीवी, Apple TV, Amazon Fire Stick पर JioCinema कैसे एक्टीवेट करे …

ImageJioCinema Premium सब्सक्रिप्शन की नयी घोषणा, प्लान 29 रुपये से शुरू

JioCinema अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए काफी प्रचलित है, और हाल ही में ‘JioCinema Premium’ में बदलाव करने के बाद सुर्खियों में आ गया है। स्टूडेंट्स और कम आमदनी वाले लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्लेटफ़ॉर्म सिर्फ़ 29 रुपये प्रति महीने से शुरू होने वाला प्लान पेश करने वाला है। इस प्लान …

ImageInstagram Reels और Stories TV पर कैसे देखें – बड़ी स्क्रीन पर चलाने के 5 आसान तरीके

रील्स या Stories देखते-देखते कब आधा घंटा निकल जाता है, अक्सर पता ही नहीं चलता। और जब कोई मज़ेदार Reel या किसी दोस्त की Story सामने आती है, तो मन करता है कि इसे फ़ोन की छोटी स्क्रीन पर अकेले नहीं, घरवालों या दोस्तों के साथ बड़े TV पर देखें। सवाल बस इतना है कि …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products