रेल यात्री ध्यान दें – अब इसी एक ही ऐप में मिलेगी टिकट बुकिंग से लेकर खाने तक हर ज़रूरी सुविधा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय रेलवे ने आज रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नया ‘वन स्टॉप सोल्युशन’ – Super app SwaRail लॉन्च किया है। इस ऐप की ख़ासियत यही है कि ये सभी रेल सर्विसों को इसी एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है, जिससे यात्रियों को अलग अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप्स का उपयोग नहीं करना पड़ेगा। उदाहरण के लिए, अभी ट्रेन यात्री टिकट बुक करने के लिए और ट्रेन को ट्रैक करने के लिए अलग अलग ऐप्स का उपयोग करते हैं, लेकिन इस ऐप के साथ आपको रेल संबंधी सभी सेवाएं यहीं मिलेंगी।

Super app SwaRail ऐप में मिलेंगी कौन कौन सी सर्विस?

इस Super app SwaRail के साथ यात्री आसानी से ट्रेन की टिकट बुक कर सकते हैं। इसी ऐप पर अपनी टिकट का पीएनआर स्टेटस भी चेक कर पाएंगे। इसके अलावा ट्रेन की लाइव ट्रैकिंग (यानि वर्तमान में आपकी ट्रैन कहाँ चल रही है), ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर की जानकारी, ट्रेन में खाना आर्डर करना, स्टेशन पर पहुँच कर आगे की यात्रा के लिए कैब बुक करना, कोई समस्या होने पर Rail Madad में शिकायत दर्ज करना, ये सभीसुविधाएं, अब इसी एक ऐप पर उपलब्ध होंगी।

Super app SwaRail

SwaRail ऐप को कैसे डाउनलोड और इस्तेमाल करें ?

वर्तमान में ये Super app बीटा वर्ज़न में Android और iOS दोनों प्लैटफॉर्मों पर उपलब्ध है।

  • SwaRail ऐप को डाउनलोड करें।
  • अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के साथ रजिस्टर करें।
  • आपको होम स्क्रीन पर अलग अलग सेवाएं नज़र आएँगी, इनमें से अपनी आवश्यकतानुसार सेवा चुनें, जैसे टिकट बुकिंग, पीएनआर स्टेटस, आदि।
  • अब जो सेवा चुनी है, उसके लिए मांगी गयी जानकारी दें। जैसे PNR स्टेटस जानने के लिए PNR नंबर, या ट्रेन कहाँ तक पहुंची है, ये जानने के लिए ट्रेन नंबर, आदि।
  • इसके बाद टिकट बुकिंग जैसी सुविधा के लिए भुगतान विकल्प चुनकर भुगतान प्रक्रिया पूरी करें या अन्य सर्विस में आगे के निर्देशों के अनुसार चलें।
  • भुगतान सफल होने पर, आपको बुकिंग का कन्फर्मेशन और बाकी जानकारी ऐप पपर ही मिलेंगे।

    अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

    Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
    Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

    Related Articles

    ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

    Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

    ImageRailOne App: अब टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन ट्रैकिंग तक, सब एक ही ऐप में

    भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अपना बहुप्रतीक्षित RailOne App लॉन्च कर दिया है। ये ऐप रेलवे की लगभग सभी यात्रियों से जुड़ी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की अच्छी कोशिश है। अगर भारत में आपको कहीं भी रेल यात्रा करनी है, तो उससे जुडी सभी सेवाओं के लिए आप …

    ImageJio 3-in-1 Home Packs: अब एक ही पैक में चलेगा Wi-Fi, TV और OTT तीनों, जानें आपके घर के लिए कौन सा सही है

    Jio ने सोमवार को भारत में नए Jio Home Packs पेश कर दिए हैं। इनमें ब्रॉडबैंड, 1,000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल और OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन एक ही प्लान में मिलता है, और शुरुआत ₹400 प्रति महीने वाले TV पैक से होती है। लेकिन सबसे दिलचस्प है Jio 3-in-1 Home Packs। पैक तीन तरह …

    Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

    Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

    ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

    एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

    Discuss

    Be the first to leave a comment.

    Related Products