RailOne App: अब टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन ट्रैकिंग तक, सब एक ही ऐप में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अपना बहुप्रतीक्षित RailOne App लॉन्च कर दिया है। ये ऐप रेलवे की लगभग सभी यात्रियों से जुड़ी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की अच्छी कोशिश है। अगर भारत में आपको कहीं भी रेल यात्रा करनी है, तो उससे जुडी सभी सेवाओं के लिए आप इसे single app solution कह सकते हैं।

RailOne ऐप से अब यात्री IRCTC रिज़र्व्ड टिकट, unreserved tickets, platform tickets, PNR status, ट्रेन ट्रैकिंग, कोच पोज़िशन, Rail Madad, और यात्रियों के फीडबैक जैसी सुविधाएं सिर्फ एक क्लिक में पा सकेंगे। अब अलग-अलग ऐप्स की जरूरत नहीं होगी, जिससे मोबाइल की स्टोरेज भी बचेगी, यात्रियों का समय भी और अनुभव भी बेहतर होगा।

ये पढ़ें: NHAI पर लाइव हुआ FASTag Annual Pass, जानिए कौन और कैसे ले सकते हैं ये ₹3000 वाला प्लान

RailOne ऐप का इंटरफेस बेहद सरल और मॉडर्न है। यूज़र्स Rail Connect या UTS on Mobile क्रेडेंशियल्स से लॉगिन कर सकते हैं। इसमें सिंगल साइन-ऑन, R-Wallet, mPIN और बायोमेट्रिक लॉग-इन जैसी सुविधाएं हैं। ये ऐप Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है।

RailOne के साथ ही रेलवे द्वारा की जा रही railway reservation upgrade भी यात्रियों के अनुभव को पूरी तरह बदलने जा रही है। नया सिस्टम अब प्रति मिनट 1.5 लाख रिजर्वेशन और 40 लाख enquiries प्रोसेस कर सकता है। यह multilingual इंटरफेस के साथ आएगा और Divyangjan, छात्रों और मरीज़ों के लिए विशेष प्रावधानों से लैस होगा।

ये पढ़ें: जुलाई में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming phones in July 2025

एक और अहम बदलाव भी नज़र आएगा, अब ट्रेन चार्ट 8 घंटे पहले तैयार होंगे जिससे वेटिंग टिकट वालों को जल्द जानकारी मिल सकेगी। वहीं, Tatkal booking अब केवल verified users के लिए उपलब्ध होगी, जिसमें OTP और आधार या DigiLocker आधारित सत्यापन ज़रूरी होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

ImageJio 3-in-1 Home Packs: अब एक ही पैक में चलेगा Wi-Fi, TV और OTT तीनों, जानें आपके घर के लिए कौन सा सही है

Jio ने सोमवार को भारत में नए Jio Home Packs पेश कर दिए हैं। इनमें ब्रॉडबैंड, 1,000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल और OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन एक ही प्लान में मिलता है, और शुरुआत ₹400 प्रति महीने वाले TV पैक से होती है। लेकिन सबसे दिलचस्प है Jio 3-in-1 Home Packs। पैक तीन तरह …

Imageरेल यात्री ध्यान दें – अब इसी एक ही ऐप में मिलेगी टिकट बुकिंग से लेकर खाने तक हर ज़रूरी सुविधा

भारतीय रेलवे ने आज रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नया ‘वन स्टॉप सोल्युशन’ – Super app SwaRail लॉन्च किया है। इस ऐप की ख़ासियत यही है कि ये सभी रेल सर्विसों को इसी एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है, जिससे यात्रियों को अलग अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप्स का …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Discuss

Be the first to leave a comment.