NHAI पर लाइव हुआ FASTag Annual Pass, जानिए कौन और कैसे ले सकते हैं ये ₹3000 वाला प्लान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

FASTag Annual Pass की घोषणा कुछ समय पहले ही की जा चुकी है, लेकिन अब पहली बार NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका बैनर लाइव हुआ है, जिससे साफ हो गया है कि ये स्कीम 15 अगस्त 2025 से शुरू की जाएगी। ये खास प्लान उन लोगों के लिए है जो रोज़ाना हाईवे से यात्रा करते हैं और हर बार टोल चार्ज देने से बचना चाहते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस पास को कौन ले सकता है, कैसे अप्लाई करना है, और क्या-क्या शर्तें हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है।

ये पढ़ें: भारत में आ रहा है Elon Musk का Starlink, इंटरनेट की दुनिया में मचाएगा धूम

क्या है ₹3000 वाला FASTag Annual Pass?

ये एक प्रीपेड टोल पास (prepaid toll pass) है जो प्राइवेट गाड़ियों के लिए होगा। इसमें यूज़र को ₹3000 की एक बार फीस देकर 200 toll-free trips या एक साल की वैधता (जो भी पहले पूरी हो) मिलेगी। ये सुविधा सिर्फ NHAI के तहत आने वाले टोल प्लाज़ा पर ही मान्य होगी। यानि राज्य सरकार, प्राइवेट ऑपरेटेड टोल या स्टेट एक्सप्रेसवे पर ये पास काम नहीं करेगा।

इसमें जब टोल्स पर से 200 ट्रिप पूरी हो जाएंगी (एक तरफ से) या एक साल का समय समाप्त हो जाएगा, तो आपका ये एनुअल पास अपने आप एक्सपायर हो जाएगा। इसके बाद FASTag सामान्य मोड में वापिस आ जाएगा और हर ट्रिप का चार्ज सीधे आपके डिजिटल वॉलेट से कटेगा।

FASTag के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

ये FASTag Annual Pass सिर्फ नॉन-कमर्शियल व्हीकल्स के लिए है, जैसे कार, जीप और वैन। लेकिन सभी FASTag यूज़र्स इसे नहीं ले सकते। इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं:

  • आपके वाहन में Active FASTag होना चाहिए।
  • FASTag को पूरे Vehicle Registration Number (VRN) से लिंक किया गया हो, न कि सिर्फ chassis number से।
  • FASTag blacklist में नहीं होना चाहिए और उस पर कोई dispute pending नहीं होना चाहिए।
  • जिन यूज़र्स का FASTag अभी भी temporary नंबर से जुड़ा है, उन्हें पहले अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी।

ये पढ़ें: जुलाई में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming phones in July 2025

कैसे करें Apply? जानिए पूरा प्रोसेस

15 अगस्त से जब स्कीम शुरू होगी, तो यूज़र्स इसे Rajmarg Yatra App, NHAI की वेबसाइट या MoRTH के पोर्टल से खरीद पाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी:

  1. पहले चेक करें कि आपका FASTag एक्टिव है और VRN से लिंक है।
  2. फिर Rajmarg Yatra ऐप या NHAI वेबसाइट पर जाएं।
  3. अपने वाहन और FASTag की डीटेल्स भरें।
  4. ₹3000 की वन-टाइम पेमेंट करें।
  5. वेरिफिकेशन के बाद पास एक्टिवेट हो जाएगा और SMS के जरिए इसकी कन्फर्मेशन भी आपको मिल जाएगी।

ये पढ़ें: Airtel और Jio यूजर्स फ्री में देख पाएंगे Panchayat Season 4, नहीं करना होंगे Prime Video पर पैसे खर्च

Trip की गिनती कैसे होगी?

  • ओपन टोल सिस्टम में हर एकतरफा यात्रा को एक ट्रिप माना जाएगा, यानि एक दिन में आने-जाने पर दो ट्रिप होंगे।
  • क्लोज्ड टोल सिस्टम (जहां एंट्री और एग्जिट से टोल लगता है) में पूरी यात्रा को एक ट्रिप गिना जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

ImageNetflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products