भारत में आ रहा है Elon Musk का Starlink, इंटरनेट की दुनिया में मचाएगा धूम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink जल्दी ही भारत में लॉन्च (Starlink India Launch) की जा सकती है। हाल ही सामने आयी रिपोर्टों के अनुसार स्टरलिंक को भारत सरकार से ऑफिशियल क्लीयरेंस मिल चुका है और अगले दो महीनों में इसकी सर्विस देश में शुरू हो सकती है। Starlink Satellite Internet Service का उद्देश्य भारत के दूरदराज़ और ग्रामीण इलाकों में बेहतर नेटवर्क और स्मूथ इंटरनेट कनेक्टिविटी देना है, जहां आज भी ब्रॉडबैंड द्वारा नेटवर्क नहीं पहुँच पाया है।

ये पढ़ें: Jio का नया धमाका: ₹3599 के सालाना रिचार्ज में मिलेंगे धमाकेदार बेनिफिट्स

Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस कब होगी लॉन्च – Starlink India Launch

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, Starlink अपनी सर्विस अगले दो महीनों में भारत में शुरू कर सकती है। हालांकि Starlink India Launch के लिए कोई निश्चित तारीख या रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Starlink ने भारत की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियों Jio और Airtel के साथ साझेदारी भी कर ली है, जिससे सर्विस को जल्दी और आसानी से देश भर में फैलाया जा सके।

क्या होंगी Starlink Satellite Internet Service की कीमतें

Starlink India Launch के बाद, इस सेवा को घर या दफ्तर में लगवाने की कीमत (Starlink Installation Cost in India) भारत में ₹33,000 से ₹35,000 तक जाने की खबरें हैं। वहीं, इसके मासिक प्लानों (Starlink Monthly Plans) की कीमत लगभग ₹3,000 के आसपास हो सकती है, जो अनलिमिटेड डाटा यूसेज के साथ आएंगे। ये कीमतें भारत की टेलीकॉम कंपनियों द्वारा मिलने वाले प्लानों की तुलना में थोड़ी ज्यादा हैं, जिससे Starlink को भारतीय बाज़ार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी बाद में और सस्ते (competitive pricing) कुछ प्लान भी पेश कर सकती है। साथ ही, इनका डिवाइस खरीदने पर एक महीने का फ्री ट्रेल मिलने की भी चर्चा है।

ये पढ़ें: 90 दिनों तक JioHotstar का मजा लेने का मौका, रोज मिलेगा 2GB डेटा भी फ्री, कीमत सुन हो जाओगे खुश

कैसी होगी Starlink की इंटरनेट स्पीड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Starlink की इंटरनेट स्पीड 25 Mbps से 200 Mbps के बीच हो सकती है, जिससे यूज़र को औसतन 100 Mbps की low latency internet स्पीड मिलने की उम्मीद है। हालांकि, स्पीड यूज़र की लोकेशन के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। अभी Starlink की इंटरनेट सर्विस फिलहाल 100 से ज़्यादा देशों में उपलब्ध है और ये दुनिया की सबसे बड़ी low Earth orbit satellite internet सेवाओं में से एक है।

अगर Starlink भारत में अपनी ये सर्विस सफलतापूर्वक शुरू कर पाती है, तो ये देश के उन करोड़ों लोगों के लिए काफी बेहतर हो सकती है जो अब तक तेज़ इंटरनेट सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाए हैं। हालांकि इसकी कीमतें दूरदराज़ और ग्रामीण क्षेत्रों के अनुसार ज़्यादा हैं, जिससे इसे समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageVivo S2 का ऑफिशियल टीज़र जारी, भारत में जल्द होगी वापसी, जानें कब आ सकता है फोन

Vivo ने आखिरकार भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी का इशारा दे दिया है। कंपनी ने हाल ही में X पर Vivo S2 का ऑफिशियल टीज़र जारी किया, जो इस फोन की भारत में एंट्री की पहली आधिकारिक पुष्टि है। भारत में S-सीरीज़ का पिछला फोन Vivo S1 था, जो 2019 में आया था, यानी …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

ImageStarlink की भारत में एंट्री का इंतज़ार खत्म – Elon Musk ने बता दी कीमत, जानिए कितना खर्च होगा हर महीने

भारत में Elon Musk की Starlink को लेकर महीनों से चर्चा चल रही थी। अब आखिरकार कंपनी ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए सबसे बड़े सवाल का जवाब दे दिया है। वो ये है कि Starlink की कीमत क्या होगी? कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट भी अपडेट कर दी है और ये भी साफ हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.