Jio का नया धमाका: ₹3599 के सालाना रिचार्ज में मिलेंगे धमाकेदार बेनिफिट्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Jio ₹3599 Annual Recharge Plan – Reliance Jio ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए फिर एक नया और बेहद किफायती सालाना प्लान लॉन्च किया है। मोबाइल टैरिफ में हालिया बढ़ोतरी से परेशान यूज़र्स के लिए ये किसी राहत से कम नहीं है। Jio का ये ₹3599 का वार्षिक रिचार्ज प्लान (Jio ₹3599 annual plan) उन सभी लोगों के लिए है जो हर महीने रिचार्ज कराने की टेंशन से बचना चाहते हैं और एक ही बार में पूरे साल की सुविधा पाना चाहते हैं। आइये जानते हैं कि इसमें आपको क्या सुविधाएं मिलने वाली हैं।

सालभर की वैलिडिटी और ढेर सारा डेटा – ₹3599 annual plan

जैसे-जैसे मोबाइल प्लानों की कीमतें बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे लोग लंबे वैलिडिटी वाले रिचार्ज की ओर झुकाव दिखा रहे हैं। शायद इसी ट्रेंड को देखते हुए Jio ने अपने प्रीपेड प्लान पोर्टफोलियो में ₹3599 वाला सालाना प्लान (Jio ₹3599 annual plan) जोड़ा है, जो सिर्फ बजट फ्रेंडली ही नहीं बल्कि काफी अच्छे बेनिफिट्स से भी भरपूर है।

इस प्लान में आपको पूरे 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें 2.5GB प्रतिदिन हाई-स्पीड डेटा (जो कि साल भर में कुल 912GB होता है)। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी शामिल है। इतना ही नहीं, अगर आप 5G नेटवर्क वाले इलाके में हैं, तो आपको अनलिमिटेड True 5G डेटा इस्तेमाल करने का भी मौका मिलेगा।

इन सभी सेवाओं के अलावा इसमें JioHotstar Premium का 90 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिससे आप Hotstar पर उपलब्ध ढेरों फिल्में और शो देख सकते हैं। साथ ही JioTV से लाइव चैनलों का एक्सेस और JioCloud AI के जरिए 50GB क्लाउड स्टोरेज भी मुफ्त में इस प्लान के साथ आपको दिए जायेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

ImageJio का नया कमाल – अब विदेश में भी फ्री मिलेंगे SMS, बिना Roaming के

Jio WiFi SMS – विदेश यात्रा के दौरान नेटवर्क न मिलना और ज़रूरी SMS, खासकर बैंक OTP, ट्रांजैक्शन अलर्ट और वेरिफिकेशन मैसेज का मिस हो जाना एक आम समस्या रही है। इसी परेशानी का समाधान निकालते हुए Reliance Jio ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए यूज़र्स अब Wi-Fi Calling (VoWiFi) के माध्यम …

ImageJio का AI धमाका – JioFrames चश्मा देखते ही खींचेगा फोटो, TeleFrame संभालेगा पूरा घर

Reliance की इस साल की AGM में सबसे ज़्यादा चर्चा AI हार्डवेयर की रही। 19 जून को हुई 49वीं AGM में Jio ने Jio TeleFrame नाम का एक नया होम डिवाइस पेश किया, जिसे कंपनी “घरों के लिए AI ऑपरेटिंग सिस्टम” बता रही है। इसके साथ ही एक और प्रोडक्ट दोबारा सुर्खियों में है, JioFrames …

ImageJio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

एक नज़र में: Reliance Jio ने Jio Prime को फिर से लौटा दिया है। एक बार ₹300 का शुल्क देकर मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स आज के रिचार्ज दाम 5 सितंबर 2027 तक लॉक करा सकते हैं। इसकी मेंबरशिप 20 अगस्त से ली जा सकेगी, और MyJio ऐप पर इसके बैनर अभी से दिखने लगे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products