Airtel और Jio यूजर्स फ्री में देख पाएंगे Panchayat Season 4, नहीं करना होंगे Prime Video पर पैसे खर्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Panchayat Season 4 Amazon Prime Video पर रिलीज हो गया है, और जो लोग इसे देखना चाहते हैं, उन्हें Prime Video के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी। हालांकि, Jio और Airtel यूजर्स को अलग से Prime Video का सब्सक्रिप्शन लेने को आवश्यकता नहीं है, वो Panchayat Season 4 फ्री में देख सकते हैं, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: The Family Man Season 3 OTT Release: इस महीने होगा ह्यूमर और एक्शन का धमाका

Airtel, Jio यूजर्स Panchayat Season 4 फ्री में कैसे देखें

दरअसल, Airtel और Jio यूजर्स के लिए कंपनी ने कुछ शानदार प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिनके साथ उन्हें Prime Video का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है, इसके बाद उन्हें इसके लिए अलग से पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। आगे इन प्लान्स के बारे में जानते हैं।

Airtel Prime Video प्लान्स

Airtel ने अपने यूजर्स के लिए 1,199 रुपए वाला प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS, 2.5GB डेटा, और Prime Video का एक्सेस मिलता है। इसके अतिरिक्त, आप 838 रुपए वाला प्लान भी ले सकते हैं, जिसमें 56 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS, 3GB डेटा, और Prime Video का एक्सेस मिलेगा।

ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए कंपनी की तरफ से 999 रुपए से शुरू होने वाले प्लान हैं, जिनमें आपको Amazon Prime सब्सक्रिप्शन और Jio Hotstar एक्सेस भी मिलता है। ये प्लान्स 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

Jio Prime Video प्लान्स

Jio ब्रॉडबैंड प्लान्स में भी कंपनी ने Prime Video वाले प्लान्स को शामिल किया है। इसमें पहला 1,299 रुपए वाला प्लान है, जिसमें आपको एक महीने के लिए 100 Mbps की स्पीड और Prime Video का एक्सेस भी मिलेगा। इसके अतिरिक्त, आप 2,499 रुपए वाला प्लान भी यूज कर सकते हैं, जिसमें Prime Video के एक्सेस के साथ 200 Mbps स्पीड मिलती है।

वहीं 3,999 रुपए और 8,499 रुपए वाले प्लान्स में 1 Gbps स्पीड मिलती है। यदि आप प्रीपेड यूजर्स हैं, तो आप Jio का 1,029 रुपए वाला प्लान ले सकते हैं, जिसमें आपको अन्य सभी सुविधाओं के साथ Amazon Prime Lite का एक्सेस भी मिलेगा।

ये पढ़ें: OTT Release This Week: 23 जून से 29 जून तक धूम मचाएगी ये शानदार फिल्में

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

Imageफ्री में JioHotstar कैसे पाएं – बिना अलग पैसे दिए क्रिकेट, मूवीज़ और शोज़ देखने के आसान तरीके

JioHotstar पर बड़े क्रिकेट मैच, नई मूवीज़ और चर्चित शोज़ देखने के लिए ज़रूरी नहीं कि हर बार अलग से सब्सक्रिप्शन के पैसे भरे जाएं। आप अपने फोन पर जो रिचार्ज करते हर महीने करते हैं, कई बार उसी में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। केवल Jio ही नहीं, Airtel और Vi भी अपने …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

ImageJio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

एक नज़र में: Reliance Jio ने Jio Prime को फिर से लौटा दिया है। एक बार ₹300 का शुल्क देकर मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स आज के रिचार्ज दाम 5 सितंबर 2027 तक लॉक करा सकते हैं। इसकी मेंबरशिप 20 अगस्त से ली जा सकेगी, और MyJio ऐप पर इसके बैनर अभी से दिखने लगे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products