4GB रैम और ड्यूल कैमरा वाला Asus Zenfone Zoom S हुआ भारत में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी Asus ने Zenfone Zoom S के रूप में भारत में अपना पहला ड्यूल कैमरा स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, ज़ूम सीरीज़ का यह स्मार्टफोन 2015 में लॉन्च हुए Zenfone Zoom का आधुनिक संस्करण है। भारत में लॉन्च होने से पहले Zenfone Zoom S की वैश्विक लॉन्चिंग की जा चुकी है, इस फोन को कई देशों में Asus ZenFone 3 Zoom के नाम से लांच किया गया है। आइये ज़ेनफोन 3 ज़ूम की प्रमुख खूबियों के बारे में जानते हैं।

Asus ZenFone Zoom S के प्रमुख फीचर्स

Zenfone Zoom S का वास्तविक आकर्षण इसका रियर कैमरा है, नए Zenfone Zoom S में एप्पल के आईफोन 7 प्लस की तर्ज पर ड्यूल कैमरा दिया गया है, जो 2.3X ऑप्टिकल ज़ूम और 1200 तक डिजिटल जूम की तस्वीरें क्लिक कर सकता है।

यह भी पढ़ें: गीकबेंच साइट पर लीक हुआ 3GB रैम और स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर वाला Moto X4 , ये होंगे स्पेसिफिकेशन्स

Zenfone Zoom S में 12MP+12MP का मुख्य कैमरा सेटअप है, जिसमें से एक सेंसर 25mm वाइड एंगल लेंस f/1.7 एपर्चर के साथ आता है, वहीं दूसरा कैमरा स्पष्ट ज़ूम के लिए 56mm टेलीफोटो लेंस का उपयोग करता है। फोन में बोके या ब्लर बैकग्राउंड के शॉट्स के लिए पोर्ट्रेट मोड भी है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, Asus Zenfone Zoom S में 5.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गयी है, पीछे मैटल बॉडी पर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ एंटीना बैंड मौजूद हैं। फोन को एड्रेनो 510 GPU के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रगन 625 चिपसेट द्वारा संचालित किया जाता है। आसुस ने फ़ोन में 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी दी है जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

भारत में, Zenfone Zoom S एंड्रॉइड नोगाैट आधारित ज़ेन यूआई 3.0 पर काम करता है। 170 ग्राम वजन वाले ज़ेनफोन 3 ज़ूम में 5000 mAh की बैटरी दी गयी है।

Asus Zenfone Zoom S की कीमत और लॉन्च ऑफर

Asus Zenfone Zoom S विशेष रूप से फ्लिपकार्ट और ऑफ़लाइन बाजार में उपलब्ध है। भारत में Zenfone Zoom S की कीमत 26,999 रुपए निर्धारित की गयी है।

Asus ZenFone Zoom S के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Model Asus ZenFone Zoom S
Display 5.5-Inch, IPS LCD
Processor Qualcomm Snapdragon 625
RAM 4GB
Internal Storage 64GB
Software Android Nougat based Zen UI 3.0
Primary Camera 12MP (56mm, 2.3x optical zoom) + 12MP (25mm – wide angle, f/1.7 aperture), OIS, Laser AF, PDAF
Secondary Camera 13MP selfie camera
Weight 170 Grams
Battery 5000mAh
Others 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth, GPS, 3.5mm audio jack, 3
Price 26, 999 INR

 

इसके अलावा पढ़ें: Moto G5S Plus की जानकारी हुई इंटरनेट पर लीक: फोन में Snapdragon 625 चिपसेट होने का दावा

Related Articles

ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

ImageASUS Zenfone 8 सीरीज होगी 12 मई को पेश, जाने क्या होगा सीरीज में ख़ास

Asus ZenFone 8 सीरीज की लॉन्च डेट सामने आ गई है। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन Zenfone 8 Mini, Zenfone 8 और Zenfone 8 Pro लॉन्च हो सकते हैं। इन डिवाइसों के स्पेसिफिकेशन्स गीकबेंच पर देखे गए हैं। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लांच इवेंट टाइमर भी शुरू कर दिया है, जिसके मुताबिक यह …

ImageAsus Zenfone 6 की इमेज हुई लीक; ट्रिपल कैमरा सेटअप और ग्रेडिएंट डिजाईन के साथ होगा जल्द लांच

साल 2018 में Asus ने काफी बेहतरीन स्मार्टफोन लांच किये है चाहे Zenfone 5Z हो या Zenfone Max Pro M2 सभी डिवाइसों की कीमत काफी किफायती रखते हुए स्पेसिफिकेशन एक दम मार्किट ट्रेंड को देखते हुए पेश किये गये थे। अब हाल ही में एक लीक सामने आई है जिसमे Asus के नए स्मार्टफोन Zenfone …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

Discuss

Be the first to leave a comment.