Asus Zenfone 6 की इमेज हुई लीक; ट्रिपल कैमरा सेटअप और ग्रेडिएंट डिजाईन के साथ होगा जल्द लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साल 2018 में Asus ने काफी बेहतरीन स्मार्टफोन लांच किये है चाहे Zenfone 5Z हो या Zenfone Max Pro M2 सभी डिवाइसों की कीमत काफी किफायती रखते हुए स्पेसिफिकेशन एक दम मार्किट ट्रेंड को देखते हुए पेश किये गये थे। अब हाल ही में एक लीक सामने आई है जिसमे Asus के नए स्मार्टफोन Zenfone 6 दिखाया गया है।

लीक रिपोर्ट में आपको Asus Zenfone 6 स्मार्टफोन दिखाई देता है जिसके पीछे की तरफ आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है तथा दूसरे रेंडर में ग्रेडिएंट फिनिश वाला बैक-पैनल दिखाया गया है जो यह साफ़ करता है Asus एक और आकर्षक स्मार्टफोन को पेश करने के लिए काम करना शुरू कर चुकी है। तो चलिए नज़र डालते है Asus Zenfone 6 से जुडी लीक्स पर:

यह भी पढ़िए: Asus Zenfone Max M2 का हिंदी में रिव्यु

Asus Zenfone 6 होगा ट्रिपल कैमरा सेटअप?

पिछले साल लांच किये गये Zenfone 5-सीरीज के अपग्रेड वर्जन Zenfone 6 से जुडी 2 इमेज सामने आई है। दोनों ही इमेज में आपको मुख्य रूप से फोन की पीछे की साइड ही दिखाई देती है। जहाँ पहली इमेज में आगे हम देखे तो डिवाइस के

पीछे आपको ट्रिपल कैमेरा सेटअप देखने को मिलता है और बेक-पैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश काफी बेहतर नजर आती है। इसमें आपको डिवाइस के ठीक नीचे आपको एक बॉक्स भी दिखाई देता है और अगर यह बॉक्स इस्सी डिवाइस का है तो यहाँ पर ध्यान से देखने पर स्क्रीन के नीचे बेज़ेल पर आपको फिजिकल फिंगरप्रिंट बटन देखने को मिलता है जो शायद से एक होम बटन भी साबित हो सकता है।

दूसरी इमेज देखने पर आपको फोन थोडा सा किनारों पर से पिछली इमेज की तुलना में ज्यादा घुमावदार दिखाई देता है। इसके अलावा यहाँ पर भी आपको बॉक्स कवर दिखाई देता है जिसको ज़ूम करने पर उपर की तरफ 6 लिखा हुआ दिखाई देता है। तो उम्मीद यही है की कंपनी लेटेस्ट ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए एक आकर्षक स्मार्टफोन को जल्द लांच करने की रणनीति बना रही है।

Asus Zenfone 6 से जुडी जानकारी (लीक्स)

उम्मीद यही की जा रही है की यह डिवाइस फ्लैगशिप ग्रेड सेगमेंट में थोडा कम कीमत के साथ पेश हो सकती है। यहाँ पर आपको स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ पीछे और आगे गोरिल्ला ग्लास 5/6 की प्रोटेक्शन भी दी जा सकती है। ट्रिपल कैमरा सेंसर में प्राइमरी सेंसर के साथ आपको टेलीफोटो लेंस और वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है।

पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर ना होगा यह साफ़ करता है की डिवाइस में अगर लीक इमेज सच होती है तो फ्रंट सेंसर अन्यथा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा आपको यहाँ USB टाइप-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक के अलावा सामने की तरफ नौच डिस्प्ले भी देखने को मिल सकता है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 रखा जा सकता है।

Asus Zenfone Max Pro M2 का रिव्यु:

Related Articles

ImageRajnikanth’s Coolie OTT Release: जानें कब और कहां देखें, Lokesh Kanagaraj की अगली फिल्म में रजनीकांत संग जुड़ेंगे ये दिग्गज

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और डायरेक्टर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj’s Coolie) की फिल्म Coolie 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। रिलीज़ से पहले फिल्म को लेकर काफी हाइप था और भले ही रिव्यूज़ मिले-जुले रहे हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। अब दर्शकों की नज़रें Coolie OTT release पर …

ImageAsus Zenfone 6Z स्नैपड्रैगन 855 और 6GB रैम के साथ गीकबेंच पर देखा गया

Asus Zenfone में जल्द ही आपको Zenfone 6-सीरीज भी देखने को मिल जाएगी। पिछले दिनों डिवाइस से जुडी कुछ इमेज लीक हुई थी और अब Zenfone 6Z के स्पेसिफिकेशन एक बेंचमार्क साईट पर दिखाई दिए है। गीकबेंच साईट से सामने आये लीक में डिवाइस के जुडी स्पेसिफिकेशन सामने आई है जिसके अनुसार यहाँ पर स्नैपड्रैगन …

ImageAsus Zenfone 6 होगा 16 मई को लांच: पॉप-अप कैमरा होगा ख़ास

Asus ने काफी दिन पहले भी टीज़ किया था की कंपनी 16 मई को Valencia, Spain में एक इवेंट का आयोजन करेगी जिसमे Zenfone 6-सीरीज को लांच किया जा सकता है। हम उम्मीद करते है की यहाँ पर सामान्य Zenfone 6 के साथ-साथ Zenfone 6z, और Zenfone 6 lite भी देखने को मिल सकते है। …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.