Moto G5S Plus की जानकारी हुई इंटरनेट पर लीक: फोन में Snapdragon 625 चिपसेट होने का दावा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मोटो के G5 Plus हैंडसेट का नया संस्करण माना जा रहा – Moto G5 S plus स्मार्टफोन पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चाओं में रहा है। हाल ही में सामने आयी एक रिपोर्ट ने इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ खुलासे किये हैं। ये जानकारी चर्चित लीकस्टर इवान ब्लास ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने पोस्ट में सार्वजनिक की है, उन्होंने इस ट्वीट के माध्यम से बताया है कि मोटो के इस आगामी हैंडसेट में क्या-क्या विशेषताएं हो सकती हैं। (Read in English)

Moto G5 S plus फुल HD रेसोलुशन वाली 5.5 इंच की डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसमें 2GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ एड्रेनो 506 GPU मौजूद होगा।

फोन की स्टोरेज की बारे में ऐसा अनुमान है कि फोन 3GB+32GB और 4GB+64GB के वेरिएंट में लांच किया जाएगा, जिनमें 128GB तक की अतिरिक्त स्टोरेज बढ़ाई जा सकेगी। फोन में नवीनतम एंड्रॉइड 7.1 नोगॉट ऑपेरेटिंग सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा, साथ ही फोन में फ्रंट फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होगा।

यह भी पढ़ें: 30,000 से कम कीमत वाले 5 सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन

कैमरा की बात करें तो, फोन एक RGB+मोनोक्रोम के साथ 13MP के दो मुख्य कमरों के साथ आ सकता है, जिसमें ड्यूल टोन फ्लैश और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता जैसी विशेषताएं शामिल होंगी। फोन में सामने की तरफ LED फ्लैश के साथ 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद होगा।

Image source: गियर

फोन में मैटल डिज़ाइन होने का दावा किया गया है, जिसमें नुकसान से बचाने के लिए नैनो कोटिंग भी है। इसके अलावा फोन के कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G VoLTE, WiFi 802.11 a/b/g/n (2.4 GHz + 5 GHz), Bluetooth 4.2 और GPS शामिल हैं।

फोन के लांच को लेकर, ऐसी संभावना है कि कंपनी 25 जुलाई को न्यूयॉर्क में अन्य हैंडसेट्स के साथ इसे भी लांच कर देगी।

Moto G5S Plus के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Model Moto G5S Plus
Display 5.5-Inch, Full HD
Processor 2GHz octa-core Snapdragon 625 Processor
RAM 3GB/4GB
Internal Storage 32GB/64GB, expandable up to 128GB
Software Android Nougat 7.1
Primary Camera 13MP dual (RBG+monochrome) rear cameras, dual-tone LED flash, 4K video recording
Secondary Camera 8MP selfie camera, LED flash
Dimensions and Weight TBA
Battery TBA
Others 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth 4,2, GPS, 3.5mm Audio Jack
Price TBA

 

यह भी पढ़ें: 15,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध 4 जीबी रैम वाले बेस्ट स्मार्टफोन्स

Related Articles

ImageVinFast के 3 Electric Scooter 2027 में आएंगे भारत, चार्ज की जगह बदल सकेंगे बैटरी

एक नज़र में : कारों के बाद अब VinFast भारत में 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर (VinFast Electric Scooter India) लाने जा रही है, और कंपनी के अनुसार ये 2027 में आएंगे। ये तीनों Vietnam के Evo, Kyo और Kinet पर बने होंगे, जिनमें सबसे सस्ता Evo वहां करीब ₹68,000 का है। लेकिन भारत आने से पहले …

Imageइंसान और गोली के बीच आया ये सुपरहीरो फ़ोन; खुद गोली खाकर, बचाई यूज़र की जान

स्मार्टफोन का मज़बूत होना भी एक एक आवश्यक फ़ीचर है। कंपनियां फोनों में IP68 रेटिंग, मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन देने लगी हैं। साथ ही बिल्ड क्वालिटी जितनी मज़बूत हो, फ़ोन को उतना ही आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इतना मज़बूत स्मार्टफोन जो यूज़र की जान बचा दे, मुश्किल ही ऐसी गारंटी मिलती है। …

ImageMoto G40 Fusion रिव्यु

Motorola की G सीरीज इंडियन मार्किट में काफी लोकप्रिय साबित हुई है जिसका मुख्य कारण स्टॉक एंड्राइड सॉफ्टवेयर है जो इस शाओमी और रियलमी के कस्टम यूजर इंटरफ़ेस वाले फ़ोनों को कड़ी टक्कर देता है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट Moto G40 Fusion के साथ यही रणनीति आपको और भी किफायती कीमत के साथ पेश करने …

Image2032 तक चलेगी इस फोन की बैटरी? OPPO ने लॉन्च किया 8,000mAh वाला Oppo K14 Plus

नया फोन लेते वक्त ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही डर रहता है कि दो-तीन साल बाद बैटरी पहले जैसी नहीं चलेगी। इसी वजह से कई लोग बड़ी बैटरी वाला फोन चुनते हैं। OPPO ने आज भारत में OPPO K14 Plus 5G लॉन्च करके इसी डर पर सीधा दांव खेला है। कंपनी का दावा …

ImageMoto G Max vs Redmi Note 17 5G: एक ही दाम पर रफ्तार या छह साल के अपडेट?

Motorola ने आज भारत में Moto G Max लॉन्च कर दिया है। ₹27,999 की कीमत पर इसमें आपको Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट, UFS 3.1 स्टोरेज और 7,000mAh बैटरी मिलेगी। इसी कीमत पर Xiaomi का भी एक फोन इसी महीने भारतीय बाज़ार में आया है। Redmi Note 17 5G की खूबियाँ इससे थोड़ी अलग हैं, …

Discuss

Be the first to leave a comment.