इंसान और गोली के बीच आया ये सुपरहीरो फ़ोन; खुद गोली खाकर, बचाई यूज़र की जान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन का मज़बूत होना भी एक एक आवश्यक फ़ीचर है। कंपनियां फोनों में IP68 रेटिंग, मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन देने लगी हैं। साथ ही बिल्ड क्वालिटी जितनी मज़बूत हो, फ़ोन को उतना ही आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इतना मज़बूत स्मार्टफोन जो यूज़र की जान बचा दे, मुश्किल ही ऐसी गारंटी मिलती है। दरअसल हाल ही में एक ऐसी घटी जहां मोटोरोला का इस्तेमाल करने वाले एक शख्स के ऊपर, उसे मारने के लिए गोली चलाई गयी, लेकिन गोली उसके जेब में रखे स्मार्टफोन पर लगी और उस व्यक्ति को खरोंच तक नहीं आयी।

ये पढ़ें: Moto Edge 20 Fusion फुल रिव्यु; जानें खूबियाँ और खामियाँ

दरअसल, ये घटना ब्राज़ील के एक गाँव पेट्रोलीना की है, जहां फ़ोन की मज़बूती किस तरह अपने उपयोगकर्ता की जान बचा सकती है, इसका उदहारण देखने को मिला है। इस इलाके के एक व्यक्ति के ऊपर लूट के इरादे से लुटेरों ने गोली चलाई। ये गोली पीछे की तरफ से उसके हिप पर चलाई गयी, लेकिन व्यक्ति को एक खरोंच तक नहीं आयी। दरअसल इस इंसान ने अपनी पैंट की पिछली जेब में अपना फ़ोन Moto G5 रखा हुआ था, जिस पर Hulk की तस्वीर भी लगी थी और गोली उस फ़ोन पर जा लगी।

स्मार्टफोन ने बचाई मालिक की जान

गोली की तेज़ रफ़्तार भी Moto G5 की बिल्ड क्वालिटी के आगे फेल हो गयी। अब आप ही सोचिये कि आखिर ये फ़ोन कितना मज़बूत रहा होगा, जो एक बुलेट को झेल गया। और मज़े की बात ये है कि इस यूज़र ने अपने इस फ़ोन पर सुपरहीरो हल्क (Hulk) की तस्वीर लगायी हुई थी। तो सुपरहीरो ने अपना काम किया और इनकी जान बचा ली। हालांकि गोली लगने से फ़ोन पूरी तरह से बर्बाद हो गया है, लेकिन यूज़र को बेहद मामूली खरोंच आयी है।

तो, आप भी किसी यात्रा पर निकलने से पहले अपने फ़ोन पर Hulk या किसी अन्य सुपरहीरो की तस्वीर लगाना ना भूलें।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFASTag Annual Pass महंगा हुआ: सरकार ने बढ़ाई कीमत, जानें नया रेट, कैसे बनवाएं और कहाँ इस्तेमाल होगा

FASTag Annual Pass लेने वालों की गिनती अब 1 करोड़ के पार पहुँच गई है, जिसकी जानकारी सरकार ने 28 सितंबर को दी है। ये पास 15 अगस्त 2025 को शुरू हुआ था, यानी जिन लोगों ने इसे शुरुआती दिनों में लिया था, उनका एक साल अब पूरा हो चुका है। वहीं जो लोग हाईवे …

Imageएक और धमाका! Realme के इस फ़ोन में हुआ ब्लास्ट; कहीं आपके पास भी यही फ़ोन तो नहीं

स्मार्टफोनों का फटना अब हैरान तो नहीं करता, लेकिन ये एक चिंताजनक बात ज़रूर है। लगभग सभी प्रचलित ब्रैंड के किसी न किसी स्मार्टफोन में ऐसी घटना हम सुन चुके हैं। इस तरह के मामलों के कारण फोनों की क्वालिटी पर और उपयोगकर्ता की सुरक्षा पर एक सवाल ज़रूर खड़ा हो जाता है। आज का …

ImageOnePlus Nord 2 फटने से यूज़र को लगी गहरी चोट; ट्विटर पर साझा की चोट और फटे हुए फ़ोन की फोटो

OnePlus के कई फ़ोन आये, लेकिन जितनी सुर्खियां Nord 2 ने बटोरी, उतनी किसी ने नहीं। दरअसल ये कंपनी का मिड-रेंज फ़ोन है, जो इसी साल लॉन्च हुआ, लेकिन लॉन्च के कुछ समय के बाद ही, अलग-अलग हिस्सों से इस फ़ोन के फ़टने की ख़बरें लगातार आ रही हैं। अब फिर एक बार OnePlus Nord …

ImageUPI पर 15 अक्टूबर से नया चार्ज, आपके पैसे पर क्या असर? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए

NPCI ने UPI पर लगने वाले शुल्क की दर आख़िरकार तय कर दी है, और 15 अक्टूबर से दुकानों पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। 2020 में UPI मुफ्त किए जाने के बाद ये पहला मौका है जब इस पर कोई शुल्क तय हुआ है। अगस्त में राष्ट्रपति की मंज़ूरी से …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

Discuss

Be the first to leave a comment.