ASUS Zenfone 8 सीरीज होगी 12 मई को पेश, जाने क्या होगा सीरीज में ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Asus ZenFone 8 सीरीज की लॉन्च डेट सामने आ गई है। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन Zenfone 8 Mini, Zenfone 8 और Zenfone 8 Pro लॉन्च हो सकते हैं। इन डिवाइसों के स्पेसिफिकेशन्स गीकबेंच पर देखे गए हैं। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लांच इवेंट टाइमर भी शुरू कर दिया है, जिसके मुताबिक यह स्मार्टफोन सीरीज 12 मई को लॉन्च होगी।

लॉन्च टीजर में कंपनी ने ‘big in performance, compact in size’ टैगलाइन भी दिखाई है जिसका मतलब कंपनी दमदार परफॉर्मेंस वाला कोई डिवाइस कॉम्पैक्ट साइज में लॉन्च कर सकती है। पिछली रिपोर्ट्स में भी इस बात के संकेत मिले हैं कि कंपनी तीन स्मार्टफोन Zenfone 8 लाइनअप में लॉन्च करने वाली है। इनमें से एक डिवाइस लेटेस्ट ट्रेंड के हिसाब से Asus Zenfone 8 Mini होगा, जो साइज में छोटा यानी कॉम्पैक्ट होगा।

Asus ZenFone 8 से जुडी जानकारी

Zenfone 8 स्मार्टफोन 12 मई को लॉन्च हो रहा है, लेकिन इस बात की जानकारी नहीं है कि कंपनी इस डिवाइस को भारत में कब लॉन्च करेगी। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए उम्मीद है कि कंपनी एक ऑनलाइन इवेंट करेगी, जिसमें तीनों फोन से पर्दा उठेगा

ASUS ZenFone 8 Mini स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिल सकता है। यह स्मार्टफोन एक कॉम्पैक्ट डिजाइन में लॉन्च होगा। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक फोन में 5.9-inch का FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट वाला होगा। फोन में कोई नॉच या बेजल नहीं होगा। स्मार्टफोन में 64MP का कैमरा सेटअप मिलेगा।

हालांकि, इन फीचर्स की कोई पुष्टि नहीं हुई है। अब तक आई लीक रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी दूसरे डिवाइस भी लॉन्च कर सकती है। इसके अतिरिक्त Asus ZenFone 8 और ZenFone 8 Pro स्मार्टफोन में भी Snapdragon 888 प्रोसेसर मिल सकता है।

हालांकि, इन स्मार्टफोन में बड़ी स्क्रीन और बैटरी मिलेगी। उम्मीद है कि तीनों स्मार्टफोन में एक जैसे ही फीचर देखने को मिल सकते हैं। आसुस जेनफोन 8 मिनी उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है जो कॉम्पैक्ट साइज में एक ताकतवर स्मार्टफोन चाहते हैं।

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 vs Hero Xtreme 125R: ट्रैक्शन कंट्रोल या डुअल-चैनल ABS, कौन सी बाइक लें?

TVS Raider 125 vs Hero Xtreme 125R: TVS ने 15 अक्टूबर को TVS Raider 125 के टॉप TFT DD और SXC DD वैरिएंट में ट्रैक्शन कंट्रोल जोड़ दिया है, और कंपनी का दावा है कि Raider ये फीचर पाने वाली अपने सेगमेंट की पहली बाइक है। लेकिन लगभग इसी बजट में Hero की Xtreme 125R …

ImageAsos Zenfone 7 सीरीज होगी 26 अगस्त को लांच, जाने क्या होगा खास?

Asus ने आज अपने अपकमिंग Zenfone 7 के लांच डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी की ये फ्लैगशिप सीरीज 26 अगस्त को लांच की जाएगी। Asus 6Z के बाद कंपनी ने काफी दिनों बाद ही सभी लेकिन अपने बेहतरीन फ़ोनों को पेश करने की तैयारी कर ली है। भारतीय बाजारों में शयद से यह डिवाइस …

ImageAsus 8Z भारत में Snapdragon 888 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ

Asus ने आज भारत में ASUS 8z को लॉन्च किया है। विश्व स्तर पर इस स्मार्टफोन को पिछले साल मई में लॉन्च किया गया है। ये स्मार्टफोन Zenfone 8 ही है, हालांकि कंपनी ने इस बार ‘Zenfone’ ब्रैंडिंग को छोड़, इसे ये नया नाम 8Z दिया है। इसमें आपको Snapdragon 888 चिपसेट, 64MP का प्राइमरी …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageAsus 8Z aka Zenfone 8 होगा जल्द ही इंडिया में लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Asus India ने Zenfone 8 या कहे Asus 8Z के लांच को टीज़ किया है। Zenfone 8 और 8 Flip फोन मई महीने में पेश किये जा सकते है। हम उम्मीद करते है की यह दोनों ही फ़ोन जल्द ही इंडिया में लांच किये जायेंगे, कोरोना की वजह से देरी ही से सही लेकिन अब …

Discuss

Be the first to leave a comment.