शाओमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से Redmi S2 के 7 जून को भारत में लांच होने के संकेत दिए है। अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं गयी है लेकिन अगर हम टैग लाइन को देखे तो लिखा गया है “बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन” जो हमको पिछले हफ्ते चीन में लांच किये गये Redmi S2 की ओर ही इशारा करता है।
हो सकता है कंपनी अपने इस फोन को भारत में Redmi Y2 के नाम से पेश करे जो पिछले साल लांच किये गये Redmi Y1 का एक अपग्रेड वर्जन होगा। यह टीज़र Oppo के Realme 1 के लांच से एक दिन पहले सामने आया है जिस वजह से शाओमी इस डिवाइस को #Realme और #FindYourSelfie हैशटैग के साथ प्रोमोट कर रहा है।
Every step in your life is defined by a selfie. Find yourself, #FindYourSelfie
The BEST selfie smartphone is arriving soon. pic.twitter.com/OeQaSAI4TZ
— Redmi India (@RedmiIndia) May 14, 2018
यह भी पढ़िए: Moto Z3 Play के प्रेस रेंडर फिर हुए लीक; डिजाईन का हुआ खुलासा
Xiaomi Redmi Y2 के फीचर
Redmi S2 शाओमी द्वारा पिछले हफ्ते चाइना में लांच किया गया था और उम्मीद है की यह डिवाइस भारत में Redmi Y2 नाम से पेश ही जाएगी।
Redmi S2 उर्फ़ Redmi Y2 का मुख्य आकर्षण इसका सेल्फी कैमरा है। फोन में आपको 16MP का सेल्फी कैमरा सॉफ्ट LED और AI ब्यूटी की सुविधा के साथ दिया गया है। फोन में आपको 5.99-इंच की फुल-व्यू डिस्प्ले और एंड्राइड ओरियो आधारित MIUI 9 OS दिया गया है।
यह भी पढ़िए: Oppo Realme 1 के लांच से पहले इमेज हुई लीक; देखे डिजाईन और स्पेसिफिकेशन
फोन में आपको स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ 4GB रैम और 64GB तक की इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी जाएगी जिसको आप माइक्रोSD कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ा सकते है। फोटोग्राफी के लिए रियर साइड में 12MP + 5MP का ड्यूल रियर कैमरा दिया जायेगा।
Redmi Y2 में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/ A-GPS, 3.5mm हैडफ़ोन जैक और माइक्रो- USB पोर्ट तथा 3080mAh की बैटरी भी दी गयी है।
Xiaomi Redmi Y2 की कीमत और उपलब्धता
शाओमी रेड्मी Y2 भारत में एक बजट स्मार्टफोन के रूप में पेश किया जायेगा। चाइना में फोन की कीमत 999 युआन (3GB रैम वरिएन्त की कीमत) से शुरू की गयी है और 4GB रैम वरिएन्त के लिए कीमत 1299 युआन तय की गयी थी। यह डिवाइस आपको रोज सोना, शैंपेन गोल्ड, और प्लेटिनम सिल्वर कलर विकल्प के साथ उपलब्ध होगा।
Xiaomi Redmi Y2 के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Xiaomi Redmi S2 |
डिस्प्ले | 5.99-इंच HD+ डिस्प्ले, 1440 x 720 पिक्सेल्स, 18:9 स्क्रीन रेश्यो, 2.5D कर्वड ग्लास, 450 nits ब्राइटनेस |
प्रोसेसर | 2.0GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 ओक्टा-कोर, Adreno 506 GPU |
रैम | 3GB/4GB |
आंतरिक स्टोरेज | 32GB/64GB (जिसको 256GB तक बढ़ा सकते है) |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित MIUI 9 |
प्राथमिक कैमरा | 12MP + 5MP, LED फ़्लैश, PDAF, FHD रिकॉर्डिंग, EIS |
सेकेंडरी कैमरा | 16MP सॉफ्ट LED के साथ, AI ब्यूटी फीचर |
माप और भार | 160.73 × 77.26 × 8.1mm ; 170g |
बैटरी | 3080mAh |
अन्य | ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, NFC, 3.5mm audio jack |
कीमत | अभी घोषित नहीं |