Xiaomi Pad 7 इंडिया लॉन्च की तारीख रिवील, इन धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च होगा अगले महीने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi जल्द ही भारत में अपना  Xiaomi Pad 7 लॉन्च करने वाला है, कंपनी ने इसे आधिकारिक तौर पर टीज करना भी शुरू कर दिया है। इसे Xiaomi Pad 6 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स सामने आ चुके हैं। एक नजर Xiaomi Pad 7 इंडिया लॉन्च की तारीख, उपलब्धता और फीचर्स पर डालते हैं।

ये पढ़ें: POCO F7 जल्द Snapdragon 8s Elite के साथ धूम मचाएगा, मिलेगी नेक्स्ट लेवल गेमिंग परफॉरमेंस

Xiaomi Pad 7 इंडिया लॉन्च की तारीख और उपलब्धता

कंपनी ने टीजर के माध्यम से Xiaomi Pad 7 इंडिया लॉन्च की तारीख 7 जनवरी 2025 बताई है। लॉन्च के बाद इसे आप कम्पनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon.in ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसके साथ कीबोर्ड और स्टाइलस भी पेश किया जाएगा।

Xiaomi Pad 7 फीचर्स

इसे चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, जिससे इसके फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके चीनी वैरिएंट में 11 इंच का 3k LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। ये टैबलेट Snapdragon 7+ Gen 3 SoC द्वारा संचालित होता है, और Xiaomi HyperOS 2.0 लेयर के साथ Android 15 पर रन होता है।

डिजाइन की बात करें तो इसमें यूनिबॉडी मेटल डिजाइन देखने को मिल सकती, और इसी के साथ 0°-124° स्टेपलेस एडजस्टमेंट वाला फ्लोटिंग कीबोर्ड को शामिल कियासव सकता है, जो 64-key adaptive backlight के साथ आ सकता है। टेबलेट के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है। ये 8850mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है, और 45W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इतना ही नहीं, कंपनी इसके साथ Pad 7 Pro को भी लॉन्च कर सकती है, जो Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है।

Xiaomi Pad 7 कीमत

इसके चीनी वैरिएंट की कीमत कुछ इस प्रकार है:

  • 8GB RAM+128GB storage- CNY 1999 (Rs. 23,500)
  • 8GB RAM+256GB storage- CNY 2299 (Rs. 27,700)
  • 12GB RAM+256GB storage- CNY 2599 (Rs. 30,600)

इसे चीन में ब्लैक, ब्लू, और ग्रीन इन तीन रंगों में पेश किया गया है, भारत में भी ये इन्हीं तीन कलर ऑप्शंस के साथ लगभग इसी प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Paatal Lok Season 2 OTT Release की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म, यहां देख पाएंगे सीरीज

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageVivo V50e लॉन्च की तारीख रिवील, 10 अप्रैल को लेगा इन धांसू फीचर्स के साथ एंट्री

Vivo ने हाल ही में Vivo V50e के इंडिया लॉन्च की घोषणा की थी। इसी के साथ फोन के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स की जानकारी भी सामने आयी थी। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Vivo V50e लॉन्च की तारीख रिवील कर दी है, आगे इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं। …

ImageMotorola Edge 60 Fusion इंडिया लॉन्च की तारीख आयी सामने, इन धांसू फीचर्स के साथ अगले हफ्ते हो रहा लॉन्च

Motorola जल्द ही भारत में अपना एक और किफायती स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Fusion लॉन्च करने वाला है, हाल ही में कंपनी ने इसके इंडिया लॉन्च का टीजर साझा किया है। फोन को Motorola Edge 50 Fusion के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा। आगे Motorola Edge 60 Fusion इंडिया लॉन्च की तारीख …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.