Motorola Edge 60 Fusion इंडिया लॉन्च की तारीख आयी सामने, इन धांसू फीचर्स के साथ अगले हफ्ते हो रहा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola जल्द ही भारत में अपना एक और किफायती स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Fusion लॉन्च करने वाला है, हाल ही में कंपनी ने इसके इंडिया लॉन्च का टीजर साझा किया है। फोन को Motorola Edge 50 Fusion के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा। आगे Motorola Edge 60 Fusion इंडिया लॉन्च की तारीख और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: सरकार ने की इंडियन ब्राउजर की घोषणा, ZOHO को मिला बनाने का कॉन्टैक्ट, सिक्योरिटी के साथ मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Motorola Edge 60 Fusion इंडिया लॉन्च की तारीख

कंपनी ने से Motorola Edge 60 Fusion इंडिया लॉन्च की तारीख की घोषणा आधिकारिक तौर पर कर दी है, जिसके अनुसार इस फोन को 2 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन को PANTONE Slipstream, PANTONE Zephyr, और PANTONE Amazonite इन तीन रंगों में पेश किया जाएगा।

फोन को Flipkart माइक्रोसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है, और लॉन्च के बाद ये फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Motorola Edge 60 Fusion फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 6.7 इंच का ऑल कर्व्ड PANTONE वैलिडेटेड 10 बिट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5के रिजॉल्यूशन, 4,500 nits की पीक ब्राइटनेस, 100% DCI P3 कलर गैमट, वॉटर टच 3.0 और HDR10+ सपोर्ट कर सकता है। फोन MediaTek Dimensity 7400 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें हमें 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

फोन Hello UI के साथ Android 15 पर रन हो सकता है, और इसमें चार साल तक के OS अपडेट्स दिए जा सकते हैं। बैक पैनल पर 50MP Sony LYT 700C प्राइमरी कैमरा और मैक्रो लेंस कैपेबिलिटी के साथ 13MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

फोन में 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, और ये 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फोन में IP69 रेटिंग की सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त Corning Gorilla 7i प्रोटेक्शन और MIL-STD 810H military-grade सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया जा सकता है। फोन को Moto AI के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें AI Magic Eraser, AI Magic Editor, और Circle to Search जैसे AI फीचर्स शामिल हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A26 5G ने धांसू फीचर्स के साथ इस कीमत पर ली बाजार में एंट्री, जानें लॉन्च ऑफर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

ImageVivo V50e लॉन्च की तारीख रिवील, 10 अप्रैल को लेगा इन धांसू फीचर्स के साथ एंट्री

Vivo ने हाल ही में Vivo V50e के इंडिया लॉन्च की घोषणा की थी। इसी के साथ फोन के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स की जानकारी भी सामने आयी थी। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Vivo V50e लॉन्च की तारीख रिवील कर दी है, आगे इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं। …

ImageMotorola Edge 70 Neo का टीज़र जारी, Neo में पहली बार मिलेगी Snapdragon चिप

Motorola की Edge सीरीज़ में Neo नाम हमेशा छोटे फोन के लिए रहा है, क्योंकि Edge 50 Neo और पिछले साल आया Edge 60 Neo, दोनों 6.36-इंच स्क्रीन के साथ ही उतरे थे। लेकिन इस कतार का अगला फोन भारत में अब तक नहीं आया था। अब Motorola India ने 16 सितंबर से अपने सोशल …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products