सरकार ने की इंडियन ब्राउजर की घोषणा, ZOHO को मिला बनाने का कॉन्टैक्ट, सिक्योरिटी के साथ मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

देश की जनता की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने अब खुद का इंडियन ब्राउजर बनाने का फैसला लिया है, जिसमें यूजर की सिक्योरिटी का पूरा ध्यान रखा जाएगा, साथ ही कई शानदार फीचर्स भी मिलेंगे। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी (MeitY) ने स्वेदशी ब्राउजर को बनाने के लिए तेजी से काम भी शुरू कर दिया है। जिसके लिए एक इंडियन ब्राउजर डेवलेपमेंट चैलेंज दिया गया था, जिसे ZOHO द्वारा जीत लिया गया है। आगे इन सब के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A26 5G ने धांसू फीचर्स के साथ इस कीमत पर ली बाजार में एंट्री, जानें लॉन्च ऑफर्स

ZOHO क्या है?

ये एक ग्लोबल टेक कंपनी है, जिसकी स्थापना साल 1996 में हुई थी। ZOHO का हेड ऑफिस चेन्नई शहर में स्थित है। इस कंपनी की स्थापना श्रीधर वेंब्दू और टोनी थॉमस द्वारा की भी थी। चेन्नई के अतिरिक्त, कंपनी ने जापान, चीन, और अमेरिका में भी अपने ऑफिस खोल रखे हैं।

इंडियन ब्राउजर में मिलेंगे ये खास फीचर्स

आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने अपने एक बयान में कहा, कि अब भारत को टेक्नोलॉजी के मामले में आत्म निर्भर होना चाहिए, और इसी के चलते सरकार भारत का खुद का एक स्वदेशी ब्राउजर बनाना चाहती है, जो पूरी तरह से सिक्यॉर हो। ये इंडियन ब्राउजर सीधे Google को टक्कर देगा। सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए इस इंडियन ब्राउजर में कुछ खास सिक्योरिटी फीचर्स को शामिल किया जाएगा, जो कुछ इस प्रकार हैं।

  • डेडिकेटेड ट्रस्ट स्टोरेज
  • चाइल्ड फ्रेंडली ब्राउजिंग
  • पैरेंटिंग कंट्रोल
  • इंडियन लैंग्वेज सपोर्ट
  • वेब3 सपोर्ट
  • कटिंग एज ब्राउजर

इंडियन ब्राउजर के फायदें

  • इंडियन ब्राउजर में सिक्योरिटी का खास ध्यान रखा जाएगा, क्योंकि अभी तक इंडियन यूजर्स इसके लिए सिर्फ विदेशी कंपनियों पर निर्भर है, और अब उनकी इनफॉर्मेशन भारत में होगी।
  • डेटा के लिए लोकल स्टोरेज का उपयोग किया जाएगा, अर्थात भारतीय यूजर्स का पूरा डेटा भरा में ही सेव रहेगा, जिससे डेटा लीक होने की संभावना बहुत ही कम हो जाएगी।
  • ब्राउजर में चाइल्ड फ्रेंडली ब्राउजिंग सुविधा मिलेंगे से, बच्चें गलत कंटेंट नहीं देख पाएंगे। वहीं पैरेंटल कंट्रोल फीचर मिलने से माता पिता भी अपने बच्चों की ब्राउजिंग हिस्ट्री पर नजर रख पाएंगे।
  • इन सब के अतिरिक्त, इस ब्राउजर में हमें इंडियन लैंगुएज स्पोर्ट मिलेगा, जिससे ब्राउजर को उपयोग करना और भी आसान हो जाएगा।

ये पढ़ें: नए Airtel vi डेटा पैक JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च, इस कीमत पर 90 दिनों की वैलिडिटी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products