नए Airtel vi डेटा पैक JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च, इस कीमत पर 90 दिनों की वैलिडिटी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

JioHotstar पर क्रिकेट और अन्य फिल्मों का मजा लेना चाहते हैं, लेकिन Airtel और VI की सिम उपयोग करते हैं, तो आपको बता दें, कि Airtel और VI ने नए डेटा पैक लॉन्च किए हैं, जिनके साथ आपको किफायती कीमत पर ज्यादा वैलिडिटी के साथ JioHotstar का एक्सेस मिलने वाला है। आगे जो Airtel vi डेटा पैक JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च हुए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Google Pixel 9a उपलब्धता में देरी, ये है कारण

Airtel vi डेटा पैक JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ

Airtel JioHotstar बंडल पैक

बात करें Airtel की तो कंपनी ने JioHotstar बंडल के साथ दो नए डेटा पैक लॉन्च किए हैं, जिनमें पहला डेटा पैक 100 रूपये की कीमत पर पेश किया गया है, जिसमें आपको 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 5GB डेटा और Jiohotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है।

वहीं आपको ज्यादा वैलिडिटी चाहिए तो आप Airtel 195 रूपये वाला प्लान ले सकते हैं। इसमें आपको 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ 15GB डेटा मिलेगा, और इसके अतिरिक्त 90 दिनों के लिए ही Jiohotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेगा।

VI JioHotstar बंडल पैक

वहीं VI ने भी अपना 101 रूपये की कीमत वाला नया डेटा पैक लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को 30 दिनों की वैलेडिटी के साथ 5GB देता मिल रहा है, लेकिन इसकी खास बात है, कि इसमें आपको JioHotstar का सब्सक्रिप्शन पूरे 90 दिनों के लिए मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, कंपनी ने दो और डेटा पैक लॉन्च किए हैं, जिनमें 151 रूपये की कीमत पर 30 दिनों के लिए 4GB डेटा और 90 दिनों के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलेगा। 169 रूपये की कीमत पर 30 दिनों के लिए 8GB डेटा और 90 दिनों के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

ये पढ़ें: कॉल स्कैम: एक कॉल रिसीव करने पर आपकी जानकारी हैकर्स के पास होगी, कभी न करें ये गलती

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageTecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED …

ImageLava Virat Curve 5G लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी रियर पैनल पर दूसरी स्क्रीन

धीरे धीरे कई स्मार्टफोनों के रियर पैनल पर हमने छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले देखी है। आज Lava ने भी अपने नए फोन Virat Curve 5G को इसी नए फीचर के साथ पेश किया है, लेकिन किफायती दामों में। इस फोन के कैमरा आइलैंड के अंदर एक छोटा दूसरा डिस्प्ले फिट किया गया है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Discuss

Be the first to leave a comment.