Google Pixel 9a उपलब्धता में देरी, ये है कारण

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google ने हाल ही में अपने किफायती फोन Google Pixel 9a को वैश्विक बाजार के साथ साथ भारत में भी लॉन्च किया था, जहां फोन के लॉन्च होते ही उसे प्री ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया जाता है, वहीं गूगल इसे अप्रैल तक उपलब्ध करवा पाएगा, इसके पीछे का कारण क्वालिटी इश्यू  बताया जा रहा रहा है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: कॉल स्कैम: एक कॉल रिसीव करने पर आपकी जानकारी हैकर्स के पास होगी, कभी न करें ये गलती

Google Pixel 9a उपलब्धता में देरी

कंपनी ने Google ब्लॉग के माध्यम से इसके बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया है, कि Pixel 9a ko कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर अप्रैल तक उपलब्ध करवाया जाएगा।

वहीं, कंपनी ने अलग अलग टेक पब्लिशर्स को जानकारी देते हुए बताया, कि कंपनी फोन के एक कंपोनेंट की क्वालिटी की जांच कर रही है, जो कुछ ही यूनिट्स को प्रभावित कर रहा है। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने इसके संबंध में अन्य कोई जानकारी साझा नहीं की है।

Pixel 9a फीचर्स: क्या आपको ये फोन लेना चाहिए?

फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.3 इंच का FHD+ रिज़ॉल्यूशन वाला एक्टुआ pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट, 2,700 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन Google Tensor G4 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और अलग सेTitan M2 सिक्योरिटी चिप दी गई है।

फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल (OIS) प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5,100mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, और 33W वायर्ड और 7.5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

फोन में 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शंस दिए गए हैं। ये Android 15 पर रन होता है, और इसमें 7 साल तक के OS अपडेट्स मिलेंगे। इसके अतिरिक्त, इसमें IP68 रेटिंग, कार क्रैश डिटेक्शन, स्टीरियो स्पीकर्स, Wi-Fi 6E, e-SIM, और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ये पढ़ें: Infinix note 50X 5G 12,000 से कम कीमत में इस तारीख को होगा लॉन्च, Dimensity 7300 Ultimate के साथ मिलेगा 90FPS गेमिंग सपोर्ट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

ImageGoogle Pixel 11 Pro XL के असली फोटो लीक, अब कैमरा बार की लाइट नौ रंगों में जलेगी

एक नज़र में: लॉन्च से ठीक एक दिन पहले Google का सबसे बड़ा Pixel किसी के हाथ में नज़र आया है। टिपस्टर Pixel News Hub ने X पर Pixel 11 Pro XL के दो फोटो पोस्ट किए हैं। एक में मैट ब्लैक फोन हाथ में पकड़ा हुआ है, दूसरे में Dune रंग का रिटेल बॉक्स …

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products