कॉल स्कैम: एक कॉल रिसीव करने पर आपकी जानकारी हैकर्स के पास होगी, कभी न करें ये गलती

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस डिजिटल युग में कई प्रकार के स्कैम चल रहे हैं, जहां आप एक स्कैम से सतर्क होते हैं, वहीं ये स्कैमर्स ऑनलाइन ठगी करने का नया तरीका निकाल लेते हैं। हाल ही में एक नया स्कैम तेजी से फैल रहा है, जिसमें कॉल उठाने पर आपकी सारी जानकारी इन स्कैमर्स के पास चली जाती है। आगे इस कॉल स्कैम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Infinix note 50X 5G 12,000 से कम कीमत में इस तारीख को होगा लॉन्च, Dimensity 7300 Ultimate के साथ मिलेगा 90FPS गेमिंग सपोर्ट

क्या है कॉल स्कैम?

अभी ये स्कैम काफी तेजी से फैल रहा है, जिसमें बताया जा रहा है, कि एक कॉल में आपकी सारी जानकारी सामने वाले के पास चली जाती है। दरअसल, स्कैमर आपको कॉल करते हैं, और जब आप इनसे बात करते है, तो ये बैंक प्रक्रिया, या लोन की प्रोसेस को पूरी करने के बहाने आपके नंबर पर एक कॉल भेजते है, और आपको तुरंत कॉल मर्ज करने का बोलते हैं।

जैसे ही आप कॉल को मर्ज करेंगे, तो दूसरी नंबर से आयी कॉल पर एक OTP बोला जाएगा, जो स्कैमर सुन लेगा, और तुरंत आपका जीमेल अकाउंट एक्सेस कर लेगा। इसके बाद आपके पासवर्ड्स, अकाउंट लॉगिन डिटेल्स, लोकेशन हिस्ट्री, फोटोज लगभग सभी जानकारी स्कैमर के पास चली जाएगी।

इस तरह के कॉल स्कैम से कैसे बचें?

  • जब भी किसी अनजान नंबर से कॉल आए, तो उस पर कभी भी तुरंत भरोसा न करें।
  • ध्यान रखें, कि कॉल के माध्यम से कभी भी किसी को OTP शेयर न करें, और न ही कोई कॉल मर्ज करें।
  • यदि सामने वाला व्यक्ति किसी बैंक प्रक्रिया की बात करें, तो उस बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से या बैंक जा कर ही उस प्रक्रिया को पूरा करें।
  • SMS पर आयी किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

ये पढ़ें: iQOO Z10 5G लॉन्च की तारीख रिवील, धमाकेदार फीचर्स के साथ मिलेगी 7,300mAh की दमदार बैटरी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageGmail AI स्कैम से हो रहें लोगों के अकाउंट हैक, आप भी न करें ये गलती

यदि आप भी gmail का उपयोग करते हैं, तो आपको भी सावधान होने की आवश्यकता है, क्योंकि इंटरनेट पर अभी एक नया AI स्कैम चल रहा है, जिसके माध्यम से स्कैमर्स gmail यूजर्स का पर्सनल डेटा चुरा रहे हैं। ये एक फेक अकाउंट रिकवरी के माध्यम से होता है, जिसकी जानकारी एक आईटी कंसल्टेंट और …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products