POCO F7 जल्द Snapdragon 8s Elite के साथ धूम मचाएगा, मिलेगी नेक्स्ट लेवल गेमिंग परफॉरमेंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

POCO जल्द ही भारत में अपनी POCO F7 सीरीज को लॉन्च करने वाला है, यदि आपको गेमिंग का शौक है तो इस सीरीज में आपके लिए कुछ ख़ास शामिल है, क्योंकि इसमें Snapdragon 8s Elite चिपसेट को शामिल किया जा सकता है। हाल ही में चीनी टिपस्टर द्वारा POCO F7 स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी साझा की गयी है। इस सीरीज को Redmi Turbo सीरीज के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। सीरीज में POCO F7, POCO F7 Pro, and POCO F7 Ultra को शामिल किया जा सकता है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Paatal Lok Season 2 OTT Release की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म, यहां देख पाएंगे सीरीज

POCO F7 स्पेसिफिकेशन्स लीक

इसकी जानकारी चीनी टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा Weibo पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी है, जानकारी के अनुसार POCO F7 लेटेस्ट Snapdragon 8s Elite चिपसेट द्वारा संचालित हो सकती है, इसमें 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद की जा सकती है। इतना ही नहीं, फ़ोन में 7,000mAh की बैटरी को शामिल किया जा सकता है।

ये चिपसेट Snapdragon 8 Elite का अंडरक्लॉक वैरिएंट है, जिसमें Snapdragon 8 gen 2 के मुकाबले बेहतर परफॉरमेंस मिलेगी, हालाँकि Snapdragon 8 gen 3 से कम परफॉरमेंस मिलेगी। इस कीमत पर तगड़ी परफॉरमेंस वाले चिपसेट के साथ 7000mAh की बैटरी इस फ़ोन को बेहतर गेमिंग फ़ोन बनाती है।

POCO F7 लॉन्च टाइमलाइन

टिपस्टर के अनुसार इस फ़ोन को अप्रैल 2025 तक पेश किया जा सकता है, फ़ोन की शुरूआती कीमत 29,999 रुपये हो सकती है। हाल ही में इस फ़ोन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, इसके पहले इसे मॉडल नंबर 2412DPC0AI के साथ GSMA और IMDA वेबसाइट्स पर भी देखा गया है, लिस्टिंग अनुसार इसमें 5G, Bluetooth, Wi-Fi, और NFC की कनेक्टिविटी मिलने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसके प्रो और अल्ट्रा वैरिएंट को कंपनी पहले लॉन्च कर सकती है।

ये पढ़ें: Vivo Y29 5G बेहतरीन फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageiQOO के बाद अब POCO F7 Snapdragon 8s Gen 4 के साथ मचाएगा भारत में धूम, फीचर्स आएं सामने

हाल ही में iQOO ने भारत का पहला Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट वाला फोन iQOO Neo 10 लॉन्च किया है, और अब जल्द ही POCO भी भारत में समान चिपसेट के साथ अपना तगड़ा गेमिंग फोन POCO F7 लॉन्च करने वाला है। कुछ समय पहले ही फोन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

ImageRealme GT 7 Snapdragon 8 Elite के साथ जल्द मचाएगा बाजार में धूम, कम कीमत पर लॉन्च होने की उम्मीद

कुछ महीनों पहले ही Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित भारत में पहला फोन realme GT 7 Pro लॉन्च हुआ था और अब कंपनी जल्द ही इस लाइन अप का नया मॉडल realme GT 7 लॉन्च करने वाली है। फोन को थोड़े कम फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा, लेकिन इसकी परफॉरमेंस में अंतर देखने को …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Discuss

Be the first to leave a comment.