iQOO के बाद अब POCO F7 Snapdragon 8s Gen 4 के साथ मचाएगा भारत में धूम, फीचर्स आएं सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में iQOO ने भारत का पहला Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट वाला फोन iQOO Neo 10 लॉन्च किया है, और अब जल्द ही POCO भी भारत में समान चिपसेट के साथ अपना तगड़ा गेमिंग फोन POCO F7 लॉन्च करने वाला है। कुछ समय पहले ही फोन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, और हाल ही में अन्य एशियन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी फोन नजर आता है। आगे इससे जुड़ी सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इतनी कम कीमत पर मिलेगा Starlink Broadband Service का प्लान, बिना नेटवर्क भी चला पाएंगे इंटरनेट

POCO F7 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

POCO F7 BIS लिस्टिंग

XpertPick की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में इस फोन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर 25053PC47I के साथ देखा गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि फोन को जल्द ही भारत में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन को मई के आखिर या जून के शुरुआत में भारत में पेश किया जा सकता है।

POCO F7 फीचर्स (अपेक्षित)

रिपोर्ट्स के अनुसार फोन को Redmi Turbo 4 Pro के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि फोन में 6.83 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है।ये फोन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है।

फोन के बैक पैनल पर 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। हालांकि, इसके इंडियन वेरिएंट में 7,550mAh की बड़ी बैटरी को शामिल किया जा सकता है, और फोन 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फोन IP68+IP69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आ सकता है।

ये पढ़ें: iQOO Neo 10 144fps गेमिंग सपोर्ट, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमती इतनी कम सबको छोड़ा पीछे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImagePOCO F7 इन तगड़े फीचर्स के साथ जल्द मचाएगा भारत में धमाल, Akshay Kumar के साथ टीजर आया सामने

POCO जल्द ही भारत में अपना नया मिड रेंज फोन POCO F7 लॉन्च करने वाली है, फोन को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने एक नया टीजर साझा किया है, जिसमें भारतीय अभिनेता Akshay Kumar को भी दिखाया गया गया है। आगे इस POCO F7 टीजर के बारे …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products