इतनी कम कीमत पर मिलेगा Starlink Broadband Service का प्लान, बिना नेटवर्क भी चला पाएंगे इंटरनेट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी मशक्कत के बाद एलन मस्क की Starlink broadband service भारत में शुरू होने वाली है। ये सर्विस हाल ही में बांग्लादेश और भूटान में शुरू की गई है, जहां इनकी कीमत 4000 रुपए से लेकर 5000 रुपए के बीच है। हालांकि, भारत में इनके मुकाबले Starlink broadband service की कीमत काफी कम होने वाली है, आगे इससे संबंधित सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iQOO Neo 10 144fps गेमिंग सपोर्ट, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमती इतनी कम सबको छोड़ा पीछे

भारत में Starlink broadband service जल्द होगी शुरू

हाल ही में सामने आयी जानकारी के अनुसार एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस भारत में शुरू करने के लिए दूरसंचार विभाग की तरफ से लेटर ऑफ इंटेंट मिल गया है। स्पेक्ट्रम अलोकेशन के बाद स्टारलिंस की ब्रॉडबैंड सर्विस जल्द ही भारत में शुरू हो जाएगी। हालांकि, इस रेस में अमेजन, जियो और एयरटेल भी शामिल हैं, जो देश भर में अपनी सैटेलाइट सर्विस शुरू करना चाहते हैं।

भारत में Starlink broadband service की कीमत

ET द्वारा साझा की गई इससे संबंधित रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत भारत में काफी कम होने वाली है। भारत में Starlink broadband serivce का शुरुआती प्लान 10 डॉलर (लगभग 840 रुपए) हो सकती है। हालांकि, TRAI ने सभी सर्विस प्रोवाइडर्स को शहरी क्षेत्रों में अपने शुरुआती प्लान की कीमत 500 रुपए प्रतिमाह रखने का प्रस्ताव दिया है।

हाल ही में स्टारलिंक कंपनी ने डायरेक्ट-टू-सेल कैपेबिलिटीज वाले सैटेलाइट्स को भी अंतरिक्ष में लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से यूजर्स को अपने स्मार्टफोन में ही सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिल पाएगी।

डायरेक्ट-टू-सेल टेक्नोलॉजी क्या है?

इस तकनीक के माध्यम से बिना किसी टैरेस्टियल मोबाइल नेटवर्क के स्मार्टफोन से कॉल मैसेज किए जा सकते हैं, साथ ही बिना किसी परेशानी के इंटरनेट का उपयोग भी किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए आपके फोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर होना चाहिए, लेकिन स्टारलिंक की D2C सर्विस के माध्यम से साधारण 4G/5G फोन में में बिना किसी हार्डवेयर बदलाव के सैटेलाइट सर्विस को एक्सेस किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Samsung के नए फोल्डेबल फोन की तस्वीर आयी सामने, 200MP कैमरा के साथ जुलाई में होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

ImageiQOO Z11 की इंडिया लॉन्च डेट आख़िरकार तय, लेकिन पर ये फोन सस्ता नहीं मिलेगा

दर्जनों लीक, अफवाहों और टीज़र के बाद iQOO India ने आख़िरकार अपने अगले मिड-रेंज फोन iQOO Z11 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। iQOO Z11x का रिव्यू हम इसी साल कर चुके हैं, लेकिन iQOO Z11 उससे ऊपर के सेगमेंट में रखा जाएगा और कीमत भी उससे ज़्यादा होगी। ये पढ़ें: अगस्त 2026 में …

Image₹11,999 में Lava का नया 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Android 16 भी मिलेगा

Lava ने भारत में अपना नया बजट 5G फोन Lava Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए है, जो कम कीमत में 5G, बड़ी बैटरी और साफ-सुथरा रोज़मर्रा का अनुभव चाहते हैं। ₹12,000 के आसपास के बजट में अब कई फोन आते हैं, लेकिन Lava यहां बैटरी बैकअप, Android …

Discuss

Be the first to leave a comment.