Vivo Y29 5G बेहतरीन फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने आज भारत में अपना एंट्री लेवल फोन Vivo Y29 5G, जिसे एक किफायती कीमत पर पेश किया गया है, और इस कीमत में इस फोन में शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। फोन को Vivo Y28 5G के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है, आगे Vivo Y29 की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: MediaTek Dimensity 8400 शानदार परफॉरमेंस के साथ लॉन्च, सबसे पहले इस फ़ोन में होगा उपलब्ध

Vivo Y29 5G कीमत और उपलब्धता

इस फोन को चार अलग अलग स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें 4GB+128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 13,999 रुपए, 6GB+128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 15,499 रुपए, 8GB+128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 16,999 रूपये और 8GB+256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 18,999 रूपये हैं। 

इस फोन को  Diamond Black, Glacier Blue, और Titanium Gold इन तीन रंगों में पेश किया गया है, और इसे आप कम्पनी की आधारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Vivo Y29 5G फीचर्स 

इस फोन में 6.68 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और FunTouch OS 14 लेयर के साथ Android 14 पर रन होता है। इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और एक 0.08 मेगापिक्सल auxiliary लेंस दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5,500mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, और 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

पानी और धूल से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग की सुरक्षा मिल जाती है, सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन का साइज 165.75 x 76.1 x 8.1 mm और वजन 198 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें dual SIM, 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, a USB-C port, और 3.5mm audio jack जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।

ये पढ़ें: Poco X7 5G स्पेसिफिकेशंस लीक, जल्द होगा धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products