Poco X7 5G स्पेसिफिकेशंस लीक, जल्द होगा धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

POCO जल्द ही अपने नए मिड रेंज फोन Poco X7 5G को लॉन्च करने वाला है, इसे Poco X6 5G के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इससे संबंधित जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन एक टिपस्टर द्वारा Poco X7 5G स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आई है। 

ये पढ़ें: OPPO Reno 13 सीरीज डिजाइन आया सामने, जनवरी 2025 में इन फीचर्स के साथ होगी लॉन्च

Poco X7 5G स्पेसिफिकेशंस लीक

इसकी जानकारी टिपस्टर Paras Guglani द्वारा अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की गई है। जानकारी के अनुसार इस फोन में 6.67 इंच का 1.5 रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ को सपोर्ट कर सकता है। फोन को TÜV Rheinland eye care सर्टिफिकेशन bhi प्राप्त है, और डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 का उपयोग किया गया है।

बात करें परफार्मेंस की तो ये फोन MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, जिसका AnTuTu स्कोर 7,04,404 है। फोन में 12GB RAM और 512GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है।

टिपस्टर के अनुसार फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, इसे OIS सपोर्ट और 2x जूम के साथ पेश किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोटोग्राफी को और भी बेहतरीन बनाने के लिए इसमें Al Image Expansion, Al Film, और Al Erase Pro जैसे शानदार AI फीचर्स को भी शामिल किया जा सकता है।

ये फोन 5,110mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 45W टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। टिपस्टर के अनुसार इस फोन में 1,600 चार्जिंग साइकिल तक की बैटरी मिलने वाली है। इतना ही नहीं, इस फोन को IP68 रेटिंग की सुरक्षा के साथ पेश किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फ़ोन को Redmi Note 14 Pro 5G के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है, और इन दोनों के फीचर्स भी लगभग समान ही है, कंपनी जल्द ही आधिकारिक तौर पर इससे सम्बंधित जानकारी साझा कर सकती है।

ये पढ़ें: Lenovo ने मचाया तहलका, रोलेबल स्क्रीन वाले लैपटॉप के फीचर्स सुन के आपके भी होश उड़ जायेंगे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageInfinix HOT 70 Pro 5G रिव्यू: भीड़ से अलग दिखने वाला मिड-रेंज फोन

HOT 70 Pro 5G के साथ Infinix की कोशिश है कि HOT सीरीज़ सिर्फ एक सीधी-सादी, वैल्यू पर टिकी लाइनअप बनकर न रह जाए। Active Matrix Cube, Dynamic Shine फिनिश, Sony का प्राइमरी कैमरा सेंसर, IP68 रेटिंग और फीचर से भरा सॉफ्टवेयर, ₹25,000 की कीमत पर इस फोन के पास गिनाने के लिए कई चीज़ें …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.