OPPO Reno 13 सीरीज डिजाइन आया सामने, जनवरी 2025 में इन फीचर्स के साथ होगी लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO काफी समय से अपनी Reno 13 सीरीज पर काम कर रहा है, और अब जल्द ही इसे कंपनी लॉन्च भी करने वाली है। इस सीरीज को जनवरी 2025 में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने एक टीजर के माध्यम से OPPO Reno 13 सीरीज डिजाइन की जानकारी साझा की है, आगे इसके डिजाइन और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Lenovo ने मचाया तहलका, रोलेबल स्क्रीन वाले लैपटॉप के फीचर्स सुन के आपके भी होश उड़ जायेंगे

OPPO Reno 13 सीरीज डिजाइन आया सामने

इस सीरीज को भारत में काफी अट्रैक्टिव डिजाइन के साथ पेश किया जाने वाला है। OPPO Reno 13 को ivory white और luminous blue इन दो रंगों में पेश किया जाएगा, जबकि OPPO Reno 13 Pro graphite grey और mist lavender इन दो रंगों में उपलब्ध होगा। 

बैक पैनल पर ग्लासी फिनिश और मैट का कांबिनेशन देखने को मिल सकता है, जो अलग अलग एंगल से देखने पर अलग अलग कलर में नजर आएगा। स्टैंडर्ड मॉडल के luminous blue वैरिएंट में कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर ग्लोइंग आउटलाइन दी जा सकती है, वहीं ivory white में ऐसी लाइट नजर आएगी जैसे कोई तितली पंख फड़फड़ा रही हो 

बात करें प्रो मॉडल की तो इसके mist lavender वेरिएंट में हल्के बैंगनी रंग को शामिल किया जाएगा, और graphite grey वेरिएंट को हल्के चमकदार एक्सेंट के साथ मैट फिनिश वाले डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है।

OPPO Reno 13 सीरीज फीचर्स 

OPPO Reno 13 Pro

इस फोन में 6.83 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz और 1200 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। फोन MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, इसके अतिरिक्त इसमें 16GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है।

फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी(AF, OIS) + 8 मेगापिक्सल अल्ट्राइड (AF) + 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो (AF, OIS) कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 50 मेगापिक्सल (AF) सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन 5800mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 80W वायर्ड, 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

OPPO Reno 13 

इस फोन को 6.59 इंच के 1.5K रिजॉल्यूशन वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट मिल सकता है, इसके अतिरिक्त 16GB LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 3.1 स्टोरेज को शामिल किया जा सकता है।

फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी (AF, OIS) + 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड (AF) कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 50 मेगापिक्सल (AF) सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इस मॉडल को 5600mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और ये 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

ये पढ़ें: साइबर ठगों की खुलेगी कुंडली, करें ये काम ऑनलाइन पेमेंट से पहले मिलेगी मोबाइल, ईमेल, सोशल मीडिया जैसी कई जानकारी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

Imageएक्सक्लूसिव: OPPO Reno 14 Pro में iPhone वाला फील, नए कैमरा डिजाइन के साथ रेंडर आएं सामने

अभी कुछ महीने पहले ही OPPO ने Reno 13 सीरीज को भारत में लॉन्च किया था, और अब OPPO Reno 14 Pro के रेंडर सामने आ गए हैं। इस बार फोन के डिजाइन को कंपनी ने बदल कर फ्यूचरिस्टिक कर दिया है, इसी साथ कुछ खास फीचर्स को भी शामिल किया गया है। हम OPPO …

Imageएक्सक्लूसिव: OPPO Reno 14 जुलाई में होगा भारत में लॉन्च, डिजाइन, AI और अन्य फीचर्स आएं सामने

Find X8 सीरीज और K13 की सफलता के बाद अब OPPO जल्द ही अपनी अपर मिड रेंज OPPO Reno 14 सीरीज लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने Google के साथ आगामी सीरीज में Gemini AI को शामिल करने के लिए साझेदारी की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त, OPPO Reno 14 इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products