OPPO Reno 13 सीरीज 9 जनवरी को होगी भारत में लॉन्च, ऐसे देख पाएंगे लाइवस्ट्रीम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी समय के बाद अब Oppo जल्द ही भारत में अपनी OPPO Reno 13 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज में काफी शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है।हालांकि, इस सीरीज से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, लेकिन अब हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर OPPO Reno 13 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख साझा की है। इस लेख में हमनें इसके लॉन्च की तारीख के अतिरिक्त, लाइव इवेंट से संबंधित जानकारी भी साझा की है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: कंपनी ने की OnePlus 180 डेज रिप्लेसमेंट प्लान की घोषणा, OnePlus 13 सीरीज में हार्डवेयर की समस्या पर मिलेगा नया फ़ोन

OPPO Reno 13 सीरीज लॉन्च की तारीख

कंपनी ने हाल ही में अपने OPPO India अकाउंट के माध्यम से X(ट्विटर) पर इसके लॉन्च की तारीख साझा की है। पोस्ट के अनुसार इस सीरीज को भारत में 9 जनवरी 2025 को शाम 5 बजे लॉन्च किया जाएगा।

लॉन्च के बाद इस सीरीज के फोन्स को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट, और OPPO रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

OPPO Reno 13 सीरीज लॉन्च लाइवस्ट्रीम कैसे देखें

इस इवेंट की शुरुआत 9 जनवरी 2025 को शाम 5 बजे से होगी, और यदि आप इस लाइव इवेंट को देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर विजित करना होगा, इसके अतिरिक्त कंपनी लॉन्च से संबंधित जानकारी अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपडेट कर सकती है।

इस सीरीज में Reno 13 5G और Reno 13 Pro 5G इन दो मॉडल्स को शामिल किया गया है। सीरीज MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट द्वारा संचालित होगी। इसके अतिरिक्त, इसमें AI लाइव फोटो जैसे कमाल के AI फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

सीरीज 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी, और इसमें 8GB RAM के साथ 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शंस मिलेंगे। इस सीरीज के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने वाला है।

ये पढ़ें: iPhone SE 4 लॉन्च टाइमलाइन आयी सामने नए iPad मॉडल के साथ इसी साल होगा लॉन्च, मिलेगा बड़ा कैमरा अपग्रेड

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imageनाम बदला, फोन वही – Oppo ने A6c को K14 Lite बनाकर भारत में लॉन्च किया

Oppo K14 सीरीज़ में अब तक किफायती 5G फोन ही आते रहे हैं। इस सीरीज़ में अब तक K14 और K14x आए हैं और दोनों ही 5G चिपसेट के साथ बाज़ार में उतरे थे। अब कंपनी ने इसका तीसरा मॉडल भी पेश कर दिया है। Oppo ने भारत में Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageOPPO Reno 14 सीरीज इस तारीख को होगी भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स

OPPO ने भारत ने अपनी Reno 14 सीरीज को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। लगभग स्वयं लीक्स के बाद अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर OPPO Reno 14 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख की घोषणा भी कर दी है। सीरीज में Reno 14 Pro और Reno 14 ये दो फोन को शामिल …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products