iPhone SE 4 लॉन्च टाइमलाइन आयी सामने नए iPad मॉडल के साथ इसी साल होगा लॉन्च, मिलेगा बड़ा कैमरा अपग्रेड

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iPhone 16 के लॉन्च के बाद से ही iPhone SE 4 सुर्खियों में बना हुआ है। फ़ोन से सम्बंधित काफी लीक्स सामने आ चुकें हैं, और अब हाल ही में iPhone SE 4 लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी सामने आयी है। कंपनी इसके साथ इस साल नए iPad मॉडल को भी लॉन्च करने वाली है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Tri-Fold फोन लॉन्च टाइमलाइन लीक, 2025 के इस महीने में हो सकता है लॉन्च

iPhone SE 4 लॉन्च टाइमलाइन आयी सामने

हाल ही में इससे सम्बंधित जानकारी Bloomberg के Mark Gurman द्वारा साझा की गयी है, जिन्होंने अपने आधिकारिक X (ट्वीटर) अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया है, कि यदि सब कुछ सही हुआ तो iPhone SE 4 को इस साल अप्रैल तक लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसके साथ ही एक नए iPad को भी लॉन्च कर सकती है।

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी मार्च अप्रैल लॉन्च साइकिल के दौरान मार्च में एक इवेंट आयोजित कर सकती है, जिसमें इन दोनों डिवाइसेस को पेश किया जा सकता है। पिछले लीक्स के अनुसार इस फ़ोन को iOS 18.3 के साथ पेश किया जा सकता था, लेकिन नयी रिपोर्ट्स के अनुसार इस फ़ोन में हमें iOS 18.4 देखने को मिल सकता है।

पिछले मॉडल के बाद इस फ़ोन को 2 साल बाद लॉन्च किया जायेगा, और इसी के साथ इस फ़ोन में कुछ खास अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं, जिसमें सबसे पहला है इसमें उपयोग होने वाला 5G मॉडेम। बात करें अन्य फीचर्स की तो इस फ़ोन में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फ़ोन में iPhone 14 जैसा ही डायनामिक आइलैंड देखने को मिल सकता है।

फ़ोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 24 मेगापिक्सल कैमरा देखने को मिल सकता है, जो iPhone SE 3 की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड है। फ़ोन में USB टाइप-C पोर्ट को शामिल किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Amazon Great Republic Day Sale 2025: शानदार डिस्काउंट पर मिलेंगे सभी प्रोडक्ट्स, देखें तारीख और कीमत

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products