Samsung Tri-Fold फोन लॉन्च टाइमलाइन लीक, 2025 के इस महीने में हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Tri-Fold फोन काफी समय से चर्चाओं में है। इस फोन को इस साल लॉन्च किए जाने की काफी खबरें सामने आए चुकी है, और इसी बीच कंपनी ने अपने असल के पहले Galaxy Unpacked Event की घोषणा भी कर दी है, जो 22 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। सभी लोगों को उम्मीद है, कि फोन को Galaxy S25 सीरीज के साथ इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है।

आपको ये जान के निराशा होगी कि इस फोन को जनवरी में लॉन्च नहीं किया जाएगा, लेकिन आपको बता दें, कि Samsung Tri-Fold फोन लॉन्च टाइमलाइन और फोल्डिंग मैकेनिज्म से संबंधित जानकारी सामने आ चुकी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Amazon Great Republic Day Sale 2025: शानदार डिस्काउंट पर मिलेंगे सभी प्रोडक्ट्स, देखें तारीख और कीमत

Samsung Tri-Fold फोन लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी लीक

इसकी जानकारी Sisa Journal द्वारा साझा की गई है। जानकारी के अनुसार कंपनी इस फोन को इस साल के मध्य के बाद लॉन्च कर सकती है। इसके साथ कंपनी Galaxy Z Fold और Flip फोन्स को भी लॉन्च कर सकती है। इन फोन्स के इस साल के दूसरे Galaxy Unpacked Event में पेश किया जाएगा, जो जुलाई या अगस्त के महीने में आयोजित हो सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फोन की 3 लाख यूनिट्स ही बनाने वाली है, क्योंकि ये लोगों के लिए एक नया कॉन्सेप्ट है, और उपभोक्ता इस पर क्या प्रतिक्रिया देंगे ये लॉन्च के बाद ही पता चल सकता है। इस फोन को कंपनी होम मार्केट के अतिरिक्त एशियाई बाजारों में भी पेश कर सकती है।

लीक्स के अनुसार इस फोन में G शेप डिजाइन को शामिल किया जा सकता है, अर्थात इस फोन का अंदर वाला हिस्सा दो बार फोल्ड होगा, जिससे ये G शेप में नजर आएगा। इस कॉन्सेप्ट को रखने के पीछे का कारण स्क्रीन को सुरक्षा हो सकती है, ताकि गिरने पर फोन की स्क्रीन कवर होने से टूटने की संभावना काफी कम हो।

फोन में अंडर डिस्प्ले कैमरा को शामिल नहीं किया जाएगा। फोन में तीन डिस्प्ले पैनल्स का उपयोग किया गया है, जिसमें से दो इंटरनल डिस्प्ले होंगे, और एक एक्सटर्नल डिस्प्ले होगा। फोन को चीन में लॉन्च हुए Huawei Mate XT Ultimate की टक्कर में पेश किया जा सकता है, जो Z शेप डिजाइन के साथ आता है, और चीन में लगभग 2,34,162 रूपये की कीमत पर उपलब्ध होगा।

ये पढ़ें: OnePlus 13 और OnePlus 13R भारत में लॉन्च; क्या है इस बार नया ?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagerealme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.