OnePlus 13 और OnePlus 13R भारत में लॉन्च; क्या है इस बार नया ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 13 और 13R को आज विश्व स्तर पर लॉन्च कर दिया गया है और इसका आगाज़ भी AI के शोर के साथ ही हुआ है। OnePlus 13, जो कि कंपनी का इस साल का नया फ्लैगशिप मॉडल है, में Gemini AI सपोर्ट के साथ ढेरों AI टूल और कैमरा फ़ीचर मिलेंगे। ये फ़ोन नए Snapdragon 8 Elite के साथ आया है और ये पहला है जिसे DisplayMate A++ सर्टिफिकेशन भी मिला है। इसके अलावा इसके किफ़ायती वर्ज़न यानि OnePlus 13R को भी पेश किया गया है। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 13 और OnePlus 13R की कीमतें

OnePlus 13 को आप तीन – काले (Black Eclipse), हल्का ग्रे (Arctic Dawn) और नीले (Midnight Ocean) रंगों में खरीद सकते हैं।

  • 12GB + 256GB – 69,999 रुपए
  • 16GB + 512GB – 76,999 रुपए
  • 24GB + 1TB – 89,999 रुपए

OnePlus 13R भी भारतीय बाज़ार में दो काले (Nebula Noir) और सफ़ेद (Astral Trail) रंगों में उपलब्ध है।

  • 12GB + 256GB – 42,999 रुपए
  • 16GB + 512GB – 49,999 रुपए

OnePlus 13 स्पेसिफिकेशन

OnePlus 13 के डिज़ाइन में भी थोड़े बदलाव हैं। रियर पैनल पर एक गोल कैमरा मॉड्यूल में चार सेंसर हैं और स्क्रीन इस बार फ्लैट है। साथ ही कंपनी ने 7% तक बॉडी को भी छोटा किया है। इसके अलावा ये फ़ोन IP69 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षित है। फ़ोन को लैदर और ग्लास फिनिश के साथ पेश किया गया है।

OnePlus 13 में 6.82-इंच की QHD+ डिस्प्ले है। जैसा कि हम काफी समय से सुन रहे थे, यहां BOE X2 डिस्प्ले का इस्तेमाल हुआ है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलेगी। स्क्रीन पर स्क्रैच के लिए सिरेमिक गार्ड की कोटिंग भी है। साथ ही ये दुनिया का पहला फ़ोन है, जो DisplayMate A++ सर्टिफिकेशन के साथ आया है।

बात की जाए परफॉरमेंस की, तो इसमें Qualcomm का नवीनतम चिप Snapdragon 8 Elite है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 24GB तक की LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज है। ये फ़ोन OxygenOS 15 के साथ आया है, जो Android 15 पर आधारित है और कंपनी ने इस पर 4 Android अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी पैच देने की बात कही है।

OnePlus 13 के लॉन्च में इस बार एक बड़ा हाईलाइट AI भी रहा है। इस फ़ोन में आपको Gemini AI मिलेगा। साथ ही इसमें Intelligent search, AI Unblur, AI reflection eraser, Circle to search, AI नोट्स, AI रिप्लाई, speech to text, जैसे ढेरों AI फ़ीचर हैं।

OnePlus 13 में हर बार की तरह इस बार भी कैमरा Hasselblad ने ही ट्यून किये हैं। इसमें 50 MP का Sony Lyt 808 प्राइमरी सेंसर, 50 MP Sony Lyt 600 टेलीफ़ोटो सेंसर और 50 MP अल्ट्रा वाइड सेंसर है। वहीँ बेहतरीन सेल्फी क्लिक करने के लिए इसमें फ्रंट पर 32 MP Sony IMX615 सेंसर है।

जहां कंपनी ने फ़ोन के आकार को थोड़ा छोटा किया, वहीँ इसकी बैटरी का आकार 5400mAh से 6000mAh कर दिया है। कंपनी का कहना है कि ये बैटरी लगभग दो दिन का बैकअप देने में सक्षम है। इसमें 100W फ़ास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है।

OnePlus 13R स्पेसिफिकेशन

वहीँ OnePlus 13R में 6.78-इंच की ProXDR डिस्प्ले है, और ये भी 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। हालांकि ये फ़ोन IP69 नहीं, बल्कि IP65 सर्टिफिकेशन के साथ आएगा, यानि ये थोड़ी बहुत बौछार से खराब नहीं होगा, लेकिन फिर भी आप फ़ोन को पानी से दूर रखें तो बेहतर है। ये फ़ोन पिछले साल के फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 3 के साथ आया है और ये भी काफी पावरफुल है, लेकिन ये 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें आपको 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलेगी।

इसमें भी 6000mAh की बैटरी मिलेगी, लेकिन यहां 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है और वायरलेस चार्जिंग भी नहीं है। इस फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 MP Sony Lyt 700 प्राइमरी सेंसर, 8 MP अल्ट्रा वाइड सेंसर, और एक 50 MP का टेलीफ़ोटो लेंस है। वहीँ सेल्फी के लिए आपको इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा। OnePlus 13 के मुकाबले कैमरा में यहां सबसे बड़ा अंतर ये है कि इसके कैमरा Hasselblad ने ट्यून नहीं किये हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

Imagevivo T5e भारत में लॉन्च: 5,500mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती, जानें कीमत

vivo T5e भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपनी बजट T-सीरीज़ में एक नया फोन जोड़ा है, जिसे खास तौर पर स्टूडेंट्स और पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए तैयार किया गया है। इसकी कीमत ₹13,999 है और यह अभी vivo की वेबसाइट, Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध …

Imageक्या ये फोन होगा बजट में ‘बैटरी किंग’? Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, देखें पूरी डिटेल

Realme ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार पूरी कहानी इसकी दमदार बैटरी के इर्द-गिर्द घूमती है। फोन में 8000mAh की बड़ी “Titan” बैटरी, 6.8-इंच 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। अगर …

ImageOPPO Reno16 भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर 3D प्लैनेट डिज़ाइन, साथ में 6700mAh बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा

OPPO ने आज भारत में अपना नया OPPO Reno16 लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की Reno16 सीरीज़ का टॉप वेरिएंट है। ₹61,999 से शुरू होने वाले इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, ट्रिपल 50MP रियर कैमरा, 6.32-इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले और 80W चार्जिंग वाली 6,700mAh बैटरी दी गई है। इस बार …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products