कंपनी ने की OnePlus 180 डेज रिप्लेसमेंट प्लान की घोषणा, OnePlus 13 सीरीज में हार्डवेयर की समस्या पर मिलेगा नया फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने हाल ही में अपने दो नए स्मार्टफोन OnePlus 13 और OnePlus 13R को भारत में लॉन्च किया है, लेकिन काफी समय से OnePlus फ़ोन्स के हार्डवेयर में समस्याएं देखने को मिल रही थी, जिसके चलते ग्राहकों ने फ़ोन लेना कम कर दिया था, इसी परेशानी को दूर करने के लिए कंपनी ने OnePlus 180 डेज रिप्लेसमेंट प्लान की घोषणा की है, जिससे ग्राहकों का भरोसा बना रहे, आगे इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।

ये पढ़ें: iPhone SE 4 लॉन्च टाइमलाइन आयी सामने नए iPad मॉडल के साथ इसी साल होगा लॉन्च, मिलेगा बड़ा कैमरा अपग्रेड

OnePlus 180 डेज रिप्लेसमेंट प्लान की जानकारी

इस प्लान की घोषणा कंपनी ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप फ़ोन्स OnePlus 13 और OnePlus 13R के लिए की है, जिसके अंतर्गत यदि फ़ोन खरीदने के बाद 180 दिनों के भीतर यदि हार्डवेयर सम्बंधित कोई परेशानी होती है, तो ग्राहकों को वन टाइम फ्री रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलती है, और ग्राहक अपने लिए गये फ़ोन को बदल कर नया फ़ोन ले सकते हैं।

इस प्लान के अंतर्गत सभी खास हार्डवेयर कॉम्पोनेन्ट आते हैं, जिनमें फ़ोन का मदरबोर्ड, बैटरी, डिस्प्ले, और बैक कवर शामिल है। फ़ोन खरीदने के बाद यदि फ़ोन में कोई समस्या आती है, तो इस प्लान का लाभ उठाने के लिए आपको कंपनी के ऑथोराइज़्ड सर्विस सेंटर जाना होगा। यहां यदि आप इस प्लान के लिए पात्र हैं, तो आपको अपने ख़राब फ़ोन के बदले नया फ़ोन दे दिया जायेगा।

OnePlus 180 डेज रिप्लेसमेंट प्लान की सबसे ख़ास बात ये है, कि यदि आप OnePlus 13 और OnePlus 13R खरीदते हैं, तो इस प्लान के लिए आपको अलग से एक भी रूपए खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि कंपनी ने इसे इंट्रोडक्टरी ऑफर के रूप में शामिल किया है, लेकिन ये ऑफर सिर्फ 13 फरवरी 2025 तक खरीदें गए फ़ोन्स पर ही लागू होगा। यदि आप इसके बाद इन फ़ोन्स को खरीदते हैं, तो आपको इस 180 डेज रिप्लेसमेंट प्लान के लिए अलग से OnePlus 13 खरीदने पर 2,599 रूपए और OnePlus 13R खरीदने पर 2,299 रूपए खर्च करना होंगे।

ये पढ़ें: Samsung Tri-Fold फोन लॉन्च टाइमलाइन लीक, 2025 के इस महीने में हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageHonda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Honda भारत की सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ये अभी तक पीछे ही चलती रही है। अब Honda ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है, जिसमें 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है। इस नए ई-स्कूटर का नाम है …

ImageOnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेंगी तीन अलग गेमिंग चिप

OnePlus के फ्लैगशिप फोनों की पहचान अब तक तेज़ परफॉरमेंस रही है, क्योंकि हर नया मॉडल Qualcomm के सबसे नए प्रोसेसर के साथ आता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर के भरोसे नहीं है। 28 सितंबर की गेम कॉन्फ्रेंस में OnePlus ने बताया कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को दस्तक देगा, और साथ …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products