साइबर ठगों की खुलेगी कुंडली, करें ये काम ऑनलाइन पेमेंट से पहले मिलेगी मोबाइल, ईमेल, सोशल मीडिया जैसी कई जानकारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के समय में ऑनलाइन ठगी काफी तेज़ी से बढ़ रही है, और इसका शिकार ज्यादातर पढ़ें लिखे लोग भी हो रहे हैं, लेकिन क्या हो जब आपको पता चले, कि आप इन ऑनलाइन ठगी करने वाले स्कैमर्स की कुंडली पहले ही निकाल ले, ये सुनने में काफी सही लग रहा है, और ऐसा संभव भी है। भारतीय प्रशासन ने एक सरकारी पोर्टल पर इस चीज की सविधा भी दी है, जिसके माध्यम से आप ऑनलाइन होने वाले स्कैम्स से बच सकते हैं, चलिए एक नजर ऑनलाइन स्कैमर्स का पता कैसे लगाएं? इस पर डालते हैं।

ये पढ़ें: realme GT 6T पर मिलेगा 10,000 रुपए का डिस्काउंट, अप्लाई करें ये कूपन

स्कैमर्स की मिलेगी जानकारी बस करें ये काम

जैसा कि हमनें बताया आज कल ऑनलाइन स्कैम काफी तेज़ी से चल रहे हैं, जिसमें से ज्यादातर लोग डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो रहे हैं, ऐसे में ऑनलाइन माध्यम से इन ठगो के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किये जाते हैं, और लोगों को लगता है, कि उन्होनें किसी पुलिस अफसर को पैसे दिए हैं। इतना ही नहीं, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट या अलग अलग प्रकार की सर्विस देने के बहाने भी ये ठग लोगों से पैसे लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं, ऐसे में आप किसी को भी ऑनलाइन पेमेंट करने से पहले चेक कर सकते हैं, कि वो बैंक अकाउंट , UPI या मोबाइल नंबर स्कैमर्स की लिस्ट में शामिल तो नहीं है, इसके लिए आपको एक आसान तरीका अपनाना होगा।

ऑनलाइन स्कैमर्स का पता कैसे लगाएं?

  • सबसे पहले National Cyber Crime Reporting Portal पर जाएँ
  • यहां मेनू में “Report & Check Suspect” वाले ऑप्शन पर जाएँ।
  • अब ड्राप डाउन मेनू में से “Suspect Repository” वाले ऑप्शन पर जाएँ।
  • इसके बाद दो ऑप्शन दिखेंगे पहला “Check Suspect (email, mobile etc.)” और दूसरा “Check Suspect (website/app)”
  • यदि आप किसी वेबसाइट के माध्यम से पेमेंट कर रहे हैं, तो दुसरे ऑप्शन को चुनें, और यदि किसी व्यक्ति द्वारा सर्विस या अन्य वजह से पैसे मांगे जा रहे हैं, तो पहले ऑप्शन को चुनें।
  • यहां पर आप उनकी जानकारी सबमिट करके देख सकते हैं, कि उन्होंने पहले किसी के साथ फ्रॉड किया है या नहीं?

इस तरह आप आसानी से स्कैमर्स का पता लगा सकते हैं, यदि उन्होंने किसी के साथ फ्रॉड किया होगा, और ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए लोगों ने उसकी जानकारी यहां दर्ज की होगी तो आपको उसकी जानकारी यहां मिल जाएगी। यहां वेबसाइट/ऐप और मोबाइल नंबर, ईमेल के अतिरिक्त बैंक अकाउंट, UPI, और सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।

ये पढ़ें: Google Gemini 2.0 Flash Thinking मॉडल लॉन्च, ChatGPT को देगा टक्कर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Imageसेल से पहले ही महंगे हो जाएंगे AC, TV और फ्रिज, 1 अक्टूबर से बढ़ रहे हैं दाम

AC, फ्रिज, TV और वॉशिंग मशीन बनाने वाली कई बड़ी कंपनियां 1 अक्टूबर से अपने दाम बढ़ाने जा रही हैं, और ये इस साल की तीसरी बढ़ोतरी होगी। इस बार इसकी टाइमिंग ज़्यादा चुभने वाली है, क्योंकि Amazon और Flipkart की सबसे बड़ी सेल इसके ठीक एक हफ्ते बाद, 8 अक्टूबर से शुरू हो रही …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

Discuss

Be the first to leave a comment.