realme GT 6T पर मिलेगा 10,000 रुपए का डिस्काउंट, अप्लाई करें ये कूपन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

गेमिंग के लिए एक शानदार फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो realme GT 6T 5G एक बेहतरीन फोन है, जो फिलहाल 10,000 रुपए के डिस्काउंट ऑफर पर मिल रहा है, ये ऑफर कुछ ही दिनों के लिए सीमित है, इसलिए अभी इसका लाभ उठा सकते हैं, इस लेख में हमनें realme GT 6T 10,000 रुपए कूपन कोड से संबंधित जानकारी साझा की हैं।

ये पढ़ें: Google Gemini 2.0 Flash Thinking मॉडल लॉन्च, ChatGPT को देगा टक्कर

realme GT 6T 10,000 रुपए डिस्काउंट पर ऐसे खरीदें

हाल ही में realme GT 7 Pro भारत में लॉन्च हुआ है, तो उसके बाद इस GT 6T पर 10,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है, इस ऑफर के लिए आपको 10,000 रुपए के कूपन कोड को अप्लाई करना होगा इसके बाद इसे आप Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

इसके लिए Amazon पर 10,000 रुपए का कोड पहले से मौजूद है, जो आपको प्रोडक्ट पेज पर ऑफर्स वाले सेक्शन में नजर आएगा। हालांकि, 10,000 रुपए का कूपन कोड सिर्फ इसके 12GB+512GB वेरिएंट पर ही अप्लाई होगा, जिसकी कीमत 39,998 रुपए है। इतना ही नहीं, इसके अलावा आप बैंक ऑफर्स का लाभ लेकर इसे और भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

realme GT 6T फीचर्स

बात करें फीचर्स की तो इस फोन में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 7+ Gen 3 SoC द्वारा संचालित होता है, और Realme UI 5.0, लेयर के साथ Android 14 पर रन होता है। इस ऑफर के साथ इसमें आपको 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलेगी।

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी OIS कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC, जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है, इसके अतिरिक्त इसमें एक अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है।

ये पढ़े: एक्सक्लूसिव: OnePlus Watch 3 में रोटेटिंग क्राउन के साथ मिलेंगे मेजर अपग्रेड

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imagerealme GT 7 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, 40,000 रुपए से कम में खरीद पाएंगे अभी

यदि आप फोन में BGMI जैसे गेम्स खेलना पसंद करते हैं, और इसके लिए आपको एक तगड़े गेमिंग फोन की जरूरत है, तो हम आपको बता दें, कि ये realme GT 7 Pro पर फिलहाल बंपर डिस्काउंट ऑफर चल रहा है, और सभी ऑफर्स का उपयोग करके आप इस फोन को 40,000 रुपए से भी …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

ImageHonda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Honda भारत की सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ये अभी तक पीछे ही चलती रही है। अब Honda ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है, जिसमें 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है। इस नए ई-स्कूटर का नाम है …

Imageऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

Online Shopping New Rules: उपभोक्ता मामले विभाग ने 9 सितंबर 2026 को ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदल दिए हैं, और 1 जनवरी 2027 से ये आपकी हर खरीदारी पर लागू हो जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव उसी कटी हुई कीमत पर हुआ है जो आपको हर सेल में दिखती है, क्योंकि अब छूट के साथ कंपनी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products