Google Gemini 2.0 Flash Thinking मॉडल लॉन्च, ChatGPT को देगा टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस बढ़ते AI के जमाने में जहां एक ओर OpenAI अपने “12 Days of OpenAI” में व्यस्त है, वहीं दूसरी ओर Google ने Google Gemini 2.0 Flash Thinking मॉडल को लॉन्च कर दिया है। इसे मल्टी मॉडल इनपुट कैपेबिलिटीज के साथ पेश किया गया है। आगे इससे संबंधित सभी जानकारी के बारे में विस्तार से जानते हैं

ये पढ़े: एक्सक्लूसिव: OnePlus Watch 3 में रोटेटिंग क्राउन के साथ मिलेंगे मेजर अपग्रेड

Google Gemini 2.0 Flash Thinking मॉडल लॉन्च

इस मॉडल को गुरुवार को लॉन्च किया गया है और ये रीजनिंग फोकस्ड AI मॉडल होने वाला है, हालांकि ये यही तक सीमित नहीं होगा, इसमें इमेज, वीडियो, और ऑडियो इंटीग्रेशन सपोर्ट को भी शामिल किया गया है।

Google DeepMind के चीफ साइंटिस्ट Jeff Dean ने इससे संबंधित ट्वीट साझा करते हुए इसके बारे में जानकारी दी है। पोस्ट में उन्होंने बताया कि, ये एक एक्सपेरिमेंटल मॉडल है, जो एक तरह से सोचने में सक्षम है और ये बेहतर परफॉरमेंस के साथ ज्यादा तेज स्पीड से यूजर्स को रिजल्ट्स देगा।

प्रोसेस के दौरान ये अपनी Thought Process को भी यूजर्स के साथ साझा करेगा, कि कैसे ये रिजल्ट तक पहुंचा और किन स्टेप्स को इसे फॉलो करना पड़ा।

फिलहाल ऐसे कर पाएंगे उपयोग

ये फिलहाल Google AI Studio में उपलब्ध है, और अभी सिर्फ डेवलेपर्स ही Gemini API के माध्यम से इसे एक्सेस कर पाएंगे। इसमें आपको Phd लेबल की रीजनिंग वाली क्षमता मिलने वाली है, और ये कॉम्प्लेक्स टास्क को आसानी से हल करने में सक्षम होगा।

फिलहाल कंपनी ने इसके AI आर्किटेक्चर se संबंधित जानकारी साझा नहीं की है लेकिन इसकी लिमिटेशन के बारे में बताया है। ये मॉडल 32000 टोकन की इनपुट लिमिट के साथ पेश किया गया है।

ये पढ़ें: Whatsapp न्यू ईयर कॉलिंग इफेक्ट्स, स्टिकर्स और एनीमेशन रोलआउट, मिलेंगे अट्रैक्टिव बैकग्राउंड

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageOnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेंगी तीन अलग गेमिंग चिप

OnePlus के फ्लैगशिप फोनों की पहचान अब तक तेज़ परफॉरमेंस रही है, क्योंकि हर नया मॉडल Qualcomm के सबसे नए प्रोसेसर के साथ आता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर के भरोसे नहीं है। 28 सितंबर की गेम कॉन्फ्रेंस में OnePlus ने बताया कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को दस्तक देगा, और साथ …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageSamsung Fold को टक्कर देगा Motorola का नया फोन? Razr Fold भारत में हुआ लॉन्च

अगर आपको हमेशा से ऐसा फोन पसंद रहा है जो जेब में आसानी से आ जाए, लेकिन खोलते ही टैबलेट जैसा बड़ा अनुभव दे, तो Motorola का नया फोल्डेबल आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में अपना पहला book-style foldable Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। यह वही फोन है जिसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.