एक्सक्लूसिव: OPPO Reno 14 जुलाई में होगा भारत में लॉन्च, डिजाइन, AI और अन्य फीचर्स आएं सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Find X8 सीरीज और K13 की सफलता के बाद अब OPPO जल्द ही अपनी अपर मिड रेंज OPPO Reno 14 सीरीज लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने Google के साथ आगामी सीरीज में Gemini AI को शामिल करने के लिए साझेदारी की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त, OPPO Reno 14 इंडिया लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी एक्सक्लूसिव तौर पर सामने आयी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

सीरीज में Gemini AI की मल्टीमॉडल क्षमताओं को OPPO ऐप्स में शामिल किया जा सकता है, जिसमें OPPO नोट्स, कैलेंडर और क्लॉक शामिल हैं। इसके बाद उपयोगकर्ता सीधे चैट के भीतर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और कार्य पूरा कर सकेंगे।

ये पढ़ें: iQOO के बाद अब POCO F7 Snapdragon 8s Gen 4 के साथ मचाएगा भारत में धूम, फीचर्स आएं सामने

OPPO Reno 14 इंडिया लॉन्च टाइमलाइन

हाल ही में हमारे भरोसेमंद टिप्स्टर Yogesh Brar द्वारा हमारे साथ एक्सक्लूसिव जानकारी साझा की गई है, जिसके अनुसार Reno 14 सीरीज को भारत में जुलाई, 2025 के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है।

OPPO Reno 14 Pro

इसके इंडियन वेरिएंट में हमें सिर्फ दो कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं, जिनमें से एक “Pearl White” हो सकता है, जिसकी तस्वीर Yogesh Brar द्वारा हमसे साझा की गई है। टिप्स्टर के अनुसार फोन प्रीमियम बिल्ड को सपोर्ट कर सकता है, इसमें मेटल फ्रेम और बैक पैनल पर 3D पैटर्न देखने को मिल सकता है।

OPPO Reno 14 सीरीज स्पेसिफिकेशंस (अपेक्षित)

चीनी वेरिएंट की तरह ही Reno 14 के इंडियन वेरिएंट में भी हमें 6.7 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। फोन के बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP 3.5x टेलीफोटो कैमरा, और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें अतिरिक्त फ्रंट में भी 50MP सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

फोन 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 80W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP66, IP68, और IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है।

हालांकि, Reno 14 Pro में हमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP 3.5x टेलीफोटो कैमरा, के साथ 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा देखने को मिल सकता है। ये फोन MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। इस सीरीज से संबंधित अन्य जानकारी भी जल्द ही सामने आ सकती है, तब तक अपडेट के लिए बने रहें।

ये पढ़ें: इतनी कम कीमत पर मिलेगा Starlink Broadband Service का प्लान, बिना नेटवर्क भी चला पाएंगे इंटरनेट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

ImageiQOO Z11 Lite की लॉन्च डेट आई सामने: 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और AI फीचर्स वाला नया बजट 5G फोन

iQOO अपने बजट सेगमेंट के लिए एक और नया 5G फोन तैयार कर रहा है। ये भी भारत में जुलाई में आ सकता है और इस बार इस बजट फोन में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी और चार्जिंग में दिख रहा है। नए iQOO Z11 Lite में 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products