Lenovo ने मचाया तहलका, रोलेबल स्क्रीन वाले लैपटॉप के फीचर्स सुन के आपके भी होश उड़ जायेंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी तक आपने रोलेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन की ही खबरें सुनी होगी, लेकिन जल्द ही आपको बाजार में रोलेबल स्क्रीन वाला लैपटॉप नजर आने वाला है। हाल ही में Lenovo
रोलेबल स्क्रीन लैपटॉप की खबरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल होने लगी है, जिसे कंपनी Lenovo ThinkBook Plus के नाम से पेश कर सकती है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: साइबर ठगों की खुलेगी कुंडली, करें ये काम ऑनलाइन पेमेंट से पहले मिलेगी मोबाइल, ईमेल, सोशल मीडिया जैसी कई जानकारी

Lenovo ThinkBook Plus रोलेबल स्क्रीन के साथ हो सकता है लॉन्च

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपने नेक्स्ट लेवल रोलेबल स्क्रीन लैपटॉप पर काम कर रही है, जिसे Lenovo ThinkBook Plus के नाम से CES 2025 में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने इसे साल 2023 में सबसेo पहले शोकेस किया था, और अब ये लॉन्च होने की तैयारी में है।

जानकारी के अनुसार ये लैपटॉप फोल्ड होने पर एक स्टैंडर्ड लैपटॉप की तरह ही नजर आएगा, लेकिन आप इसकी स्क्रीन को ऊपर की तरफ खींच सकते हैं, जिससे इसकी स्क्रीन बड़ी हो जाएगी ये लगभग दो गुना बढ़ सकती है, जिससे आपको मल्टी टास्किंग करने में काफी आसानी होगी।

इसकी सबसे खास बात होने वाली है, कि इसे रोलेबल स्क्रीन होने के बावजूद इसे स्लीक डिजाइन के साथ पेश किया जाने वाला है। फिलहाल कंपनी ने इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन ये Intel के नेक्स्ट जनरेशन चिपसेट द्वारा संचालित हो सकते हैं। इस लैपटॉप्स को खास मल्टीटास्कर्स के लिए बनाया गया है, और इसकी रोलेबल स्क्रीन को आप ड्यूल डिस्प्ले के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

जल्द ही हमें इससे सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त हो सकती है, इस मॉडर्न स्टाइल लैपटॉप को कंपनी ज्यादा कीमत पर पेश कर सकती है, खैर जो भी हो लेकिन ये मॉडर्न डिज़ाइन वाला Lenovo का रोलेबल स्क्रीन लैपटॉप कंपनी की ग्रोथ में मददगार साबित हो सकता है।

ये पढ़ें: realme GT 6T पर मिलेगा 10,000 रुपए का डिस्काउंट, अप्लाई करें ये कूपन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageथिएटर रिलीज से पहले ही सामने आया Yeh Prem Mol Liya का OTT प्लेटफॉर्म, जानें कब और कहां देखें

एक नज़र में : राजश्री प्रोडक्शंस और सूरज बड़जात्या की Yeh Prem Mol Liya 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन घर बैठे ये कहां दिखेगी, ये पहले ही तय हो गया है। 18 नवंबर को आए इसके ऑफिशियल ट्रेलर को पांच दिन में 4.5 करोड़ से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और इसके थंबनेल …

ImageiPhone Duo की अंदर वाली स्क्रीन टूटी तो लगभग नए iPhone 18 Pro जितना खर्च, Apple ने जारी किए रिपेयर के दाम

एक नज़र में : Apple के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo को लेकर उत्साह तो खूब है, लेकिन अगर ये गलती से आपके हाथ से गिरकर टूट गया, तो इसका रिपेयर आपकी जेब पर कितना भारी पड़ेगा? मैं खुद Apple यूज़र हूँ और कुछ साल पहले मेरे iPhone 13 का बैक ग्लास भी रिपेयर हुआ …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageOnePlus 17 नए अवतार में लेगा एंट्री! मिलेगी फोल्ड फोन जैसी चौड़ी स्क्रीन, 240Hz की भी चर्चा

एक नज़र में : OnePlus का अगला फ्लैगशिप OnePlus 17 नए अवतार में आ सकता है, जिसमें लंबी स्क्रीन की जगह फोल्ड फोन जैसी चौड़ी स्क्रीन मिल सकती है। लीक के अनुसार ये अगले साल आने वाले उन हाई-परफॉरमेंस फोनों में शामिल हो सकता है, जिनकी चौड़ी स्क्रीन गेम में ज़्यादा चौड़ा व्यू देगी। दरअसल …

Discuss

Be the first to leave a comment.