OPPO Reno 13 Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए, इन धांसू फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO जल्द ही Reno 13 सीरीज को लॉन्च करने वाला है, और इस बीच इस सीरीज से संबंधित काफी लीक्स सामने आए हैं, और अब हाल ही में एक टिपस्टर द्वारा OPPO Reno 13 Pro स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक की गई है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: MediaTek Dimensity 8400 CPU/GPU की जानकारी लीक, Dimensity 9400 के समान मिल सकते हैं फीचर्स

OPPO Reno 13 Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए

इसकी जानकारी एक चीनी टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की गई है, जिसमें टिपस्टर ने फोन की परफॉर्मेंस, स्टोरेज, और कैमरा की जानकारी साझा की गई है।

टिपस्टर के अनुसार फोन को 6.83 इंच के क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। डिजाइन के मामले में कंपनी इसमें मिडिल मेटल फ्रेम का उपयोग कर सकती है। फोन Dimensity 8350 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, हालांकि पिछले वर्जन में Dimensity 7300-Energy SoC का उपयोग किया गया था।

फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

बात करें स्टोरेज की, तो टिपस्टर के अनुसार फोन में 16GB RAM और 1TB की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन IP68/69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ पेश किया जा सकता है।

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 5,900 mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है, और ये 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। लीक्स के अनुसार इस फोन को चीन में 25 नवंबर को पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Xiaomi India के अध्यक्ष Muralikrishnan B ने 6 साल बाद इस्तीफा दिया

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुए Oppo Reno 10 सीरीज़ के कैमरा और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन

Oppo Reno 10 सीरीज़ जल्द ही चीन में लॉन्च हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Oppo Reno 10 सीरीज़ को Oppo Reno 9 सीरीज़ के सक्सेसर के रूप में लॉन्च करेगी, जिसे पिछले ही साल चीन में लॉन्च किया गया था। Oppo Reno 10 सीरीज़ की सटीक लॉन्च तिथि हमें अभी …

ImageOnePlus 13 रेंडर्स लीक हुए, इस महीने के आखिर तक हो सकता है इस शानदार डिज़ाइन के साथ लॉन्च

OnePlus काफी समय से OnePlus 13 को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। काफी समय से फ़ोन से सम्बंधित कई लीक्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में फ़ोन के रेंडर्स एक चीनी टिपस्टर द्वारा लीक हुए हैं। आगे OnePlus 13 रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं। ये पढ़ें: iQOO …

ImageOppo Reno 13 Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए, जल्द हो सकता है, इन शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च

इसी साल जून में Oppo ने अपना Oppo Reno 12 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था, और अब कंपनी जल्द ही मार्केट में इसके अपग्रेडेड वर्जन के रूप में Oppo 13 Pro को लॉन्च करने वाली है। हाल ही में Oppo Reno 13 Pro स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि कंपनी …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products