Xiaomi India के अध्यक्ष Muralikrishnan B ने 6 साल बाद इस्तीफा दिया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

तकनीकी सेक्टर के दिग्गज Xiaomi India के अध्यक्ष Muralikrishnan B ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, इस खबर ने अचानक सभी को आश्चर्य में डाल दिया है, क्योंकि साल 2018 में ही वें इस कंपनी में शामिल हुए थे, और साल 2022 में उन्होनें अध्यक्ष के पद को संभाला था। इस बीच उन्होंने अपने किरदार को बखूबी निभाया, और भारत में xiaomi को एक प्रचलित ब्रांड बनाने में काफी सहायता की, लेकिन अचानक से मात्र दो साल में इस पद से इस्तीफा देने की बात पर लोगों में ये चर्चा का विषय बन चूका है।

ये पढ़ें: Amazon ने पेश किया X-Ray Recaps फीचर, Amazon Prime पर ऐसे आएगा काम

Muralikrishnan B ने इस्तीफा दिया

उनके इस्तीफा देने के पीछे का कारण आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने किसी व्यक्तिगत कारण से अपने पद से इस्तीफा दिया है। वहीँ “Moneycontrol” की रिपोर्ट्स के अनुसार वें “Indian School of Business” से डॉक्टरेट करना चाहतें और इसी कारण से प्रेरित हो कर उन्होंने ये फैसला लिया है। कंपनी से बहार होने के बाद वे छः महीनों के लिए गार्डनिंग लीव पर भी रहेंगे, उसके बाद नयी योजनाओं पर ध्यान देंगे।

muralikrishnan B

बात करें उनके कार्यकाल की, तो इस बीच साल 2023 में उन्होंने अपने मार्गदर्शन से स्मार्टफोन्स बनाने के लिए Dixon Technologies के साथ मिल कर भारत में कंपनी के ऑफलाइन चैनेलों का विस्तार किया। इतना ही नहीं, साल 2022 में जब कंपनी अवैध रॉयल्टी भुगतान की आलोचना से गुजर रही थी, तब भी उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। साल 2023 में जून में कंपनी को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के कथित उल्लंघन के लिए प्रवर्तन निदेशालय से “show-cause notice” भी मिला था।

उन्होनें अपने करियर की शुरुआत Asian Paints से की थी, इसके बाद Sify Ltd., Tata Communications, eBay, Jabong, और Myntra जैसी कई बड़ी कंपनियों में काम किया। उन्होंने अपने Xiaomi के कार्यकाल को याद करते हुए, अपने भावों को भी व्यक्त किया, जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

फ़िलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है, कि अब इस पद को कौन संभालेगा, लेकिन कई रिपोर्ट्स के अनुसार इस पद के लिए Lenovo के पूर्व प्रबंध निदेशक COO Sudhin Mathur को चुना जा सकता है। इसके पीछे का कारण है, कि उन्होंने साल 2015 में Lenovo के विकास के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके अतिरिक्त Alvin Tse भारत प्रमुख के रूप में अपनी भूमिका को जारी रखेंगे।

ये पढ़ें: Galaxy Z Flip FE लॉन्च की जानकारी सामने आयी, कम कीमत पर अगले साल होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

ImageElon Musk Vs Twitter: Twitter के नए बॉस बने Elon Musk के फैसलों का Twitter कर्मचारियों व यूज़र पर पड़ेगा क्या असर ?

Twitter विश्व प्रसिद्ध सोशल मीडिया साइट है, जो बहुत प्रभावी है। लेकिन पिछले एक साल से Twitter केवल एक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म नहीं, बल्कि पूरे विश्व में सबसे बड़ी ख़बर बन चुका है। लगभग साल भर से चल रही Elon Musk और Twitter की जंग पर सभी की नज़र रही है। अब आखिरकार अक्टूबर 2022 …

ImageGoogle ने बताया BGMI के भारत में बैन होने का कारण, लेकिन इस तरह आप अब भी खेल सकते हैं

कल अचानक BGMI को Google Play स्टोर और App स्टोर से हटा दिया गया। ये गेमिंग कंपनी Kraftons के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। भारत में PUBG के बैन होने के बाद, कंपनी ने लगभग एक साल पहले, इसे एक नए रूप में BGMI नाम से भारत में लॉन्च किया। BGMI (Battlegrounds mobile India) …

ImageInstagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो, यूज़र्स ने नाम दे दिया “Instagzam”

एक नज़र में: Instagram ने अपने लोगो में अपने नाम की लिखावट बदल दी। कंपनी के हेड Adam Mosseri ने इसकी जानकारी अपने Instagram और Threads अकाउंट पर दी, और बीते दस साल में ये Instagram का पहला टाइपोग्राफी अपडेट है। Mosseri ने लिखा, “ऐप के ऊपर लगा वर्डमार्क 10 साल से नहीं बदला था, …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.