Amazon ने पेश किया X-Ray Recaps फीचर, Amazon Prime पर ऐसे आएगा काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Amazon ने एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए Amazon Prime को और भी बेहतर बनाने के लिए X-Ray Recaps नाम से एक नया फीचर शामिल किया है। ये फीचर जनरेटिव AI द्वारा संचालित होता है, और इसके बाद आपको अन्य वेबसाइट पर या यूट्यूब पर Amazon Prime की किसी भी वेब सीरीज की स्टोरी पता करने की आवश्यकता नहीं होगी। आगे इस Amazon Prime X-Ray Recaps फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Galaxy Z Flip FE लॉन्च की जानकारी सामने आयी, कम कीमत पर अगले साल होगा लॉन्च

Amazon Prime X-Ray Recaps फीचर क्या है?

ये फीचर किसी भी वेब सीरीज को देखने से पहले होने वाले कन्फ्यूजन को दूर करता है, अर्थात ये किसी भी सीरीज के पूरे सीजन, एपिसोड या किसी मोमेंट के स्पष्ट रूप से टेक्स्ट के रूप में बिना स्पॉइलर के सारांश तैयार करता है, जिससे व्यूवर्स को स्टोरी से संबंधित जानकारी मिल जाए, और वो निर्णय ले पाएं कि ये सीरीज देखने लायक है या नहीं।

इतना ही नहीं ये उस सीरीज की कास्ट, संगीत से संबंधित जानकारी भी जनरेट करता है, और AI का उपयोग करके जहां ज्यादातर व्यूवर्स किसी भी एपिसोड को रोकते हैं या बार बार देखना पसन्द करते हैं, उसके अनुसार पर्सनलाइज्ड रीकैप तैयार करता है।

Amazon Prime X-Ray Recaps फीचर

X-Ray Recaps का उपयोग कैसे करें?

इसका उपयोग करने के लिए आपको Amazon Prime को ओपन करना होगा, और Prime वीडियो डिटेल पेज पर जाना होगा, इसके अतिरिक्त यदि आपने कोई वीडियो प्ले कर रखा है, तो उस समय आप X-Ray इंटरफ़ेस के माध्यम से इस फीचर का उपयोग कर सकते हैं। यहां आपको उस सीरीज या एपिसोड से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी मिल जायेगी।

उपलब्धता

फिलहाल इस फीचर को बीटा वर्जन में पेश किया गया है, और इसका उपयोग U.S. में सिर्फ Fire TV यूजर्स ही कर सकते हैं, लेकिन कंपनी इस साल के आखिर तक इसे सभी डिवाइसों के लिए उपलब्ध करेगी। ये फीचर Amazon MGM Studios की सभी ओरिजिनल सीरीज को कवर करेगा।

ये पढ़ें: realme GT 7 Pro इन धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ, जानें कीमत

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung ने फिर बढ़ाए Galaxy F70 Pro, M47 और A27 के दाम, अब तीनों ₹2,000 महंगे

एक नज़र में : Samsung ने भारत में अपने तीन मिड-रेंज फोनों, Galaxy F70 Pro, Galaxy M47 और Galaxy A27 के दाम फिर ₹2,000 बढ़ा दिए हैं। इसके बाद F70 Pro और M47 के बेस वैरिएंट की कीमत ₹37,999 हो गई है, जो इनकी लॉन्च कीमत से पूरे ₹12,000 ज़्यादा है। टिपस्टर संजू चौधरी के …

ImageGoogle Pixel 8 सीरीज़ में AI तकनीक से लैस हो सकता कैमरा और Google Assistant

Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro कंपनी के आगामी फ्लैगशिप फोन होंगे, जिनको लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। कहा जा रहा है कि अपनी पिछली सीरीज़ से ये काफी बेहतर होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज के फोन जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। ऐसे में इनको लेकर पहले भी कई …

ImageSamsung Galaxy S23 सीरीज़ में मिलेगा iPhone 14 का ये नया फ़ीचर

Samsung S23 सीरीज़ तो काफी समय से सुर्ख़ियों में है, लेकिन इसके बारे में एक और नयी ख़बर भी सामने आयी है। सूत्रों के अनुसार, Samsung फिर एक बार Apple का कोई फ़ीचर अपनी इस नयी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S23 में देने जा रही है। Apple ने अपनी नयी iPhone 14 सीरीज़ के सभी स्मार्टफोनों …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Discuss

Be the first to leave a comment.