Galaxy Z Flip FE लॉन्च की जानकारी सामने आयी, कम कीमत पर अगले साल होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस साल Samsung ने Galaxy z सीरीज में दो शानदार फोल्डेबल फोन्स को लॉन्च किया, जिसमें से Z Fold 6 का एक स्पेशल एडिशन भी पेश किया गया है। कंपनी इस सीरीज में एक और नए मेंबर को शामिल करने की तैयारी में लगी हुई है, हाल ही में सामने आए लीक के अनुसार कंपनी अगले साल तक Galaxy Z Flip FE को लॉन्च कर सकती है। आगे इसके बारे में थोड़ा विस्तार से समझते हैं।

ये पढ़ें: realme GT 7 Pro इन धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ, जानें कीमत

Galaxy Z Flip FE लॉन्च की जानकारी

इसकी जानकारी दक्षिण कोरिया के ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के माध्यम से टिपस्टर द्वारा साझा की गई है। जानकारी के अनुसार कंपनी साल 2025 में कम कीमत पर Galaxy Z Flip FE को लॉन्च कर सकती है, अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार इसके लिए इस फोन में टोन-डाउन इंटरनल हो सकते हैं।

हालांकि इस फोन की लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन Q3 के Samsung Earnings Call में कंपनी ने इसकी तरफ इशारा करते हुए बताया था, कि Samsung ऐसा तरीका ढूंढ रहा है, जिससे ग्राहक ज्यादा बजट न होने की वजह से कम कीमत पर भी उनके फोल्डेबल फ़ोन्स का एक्सपीरियंस कर पाएं।

टिपस्टर के अनुसार इस फ़ोन को 2025 मध्य के बाद पेश किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त टिपस्टर ने जानकारी देते हुए बताया है, कि कंपनी इसके साथ दो और नए मॉडल्स को पेश कर सकती है, जिसमें Samsung Galaxy S25 Slim और Galaxy Z Fold 7 सीरीज में एक और नया वैरिएंट शामिल हो सकता है। फ़िलहाल इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन जैसे जैसे नया साल आएगा इससे सम्बंधित अन्य जानकारी भी सामने आ सकती है।

ये पढ़ें: Xiaomi 15 Ultra कैमरा डिटेल्स लीक, इन बदलाव के साथ होगा फूल पैसा वसूल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image2K स्क्रीन भी और 8,400mAh बैटरी भी, iQOO ने लॉन्च किया iQOO 16

फोन में 2K स्क्रीन का नाम आते ही सबसे पहले बैटरी की फिक्र दिमाग में आती है, क्योंकि ज़्यादा पिक्सल का मतलब अब तक ज़्यादा बिजली की खपत रहा है। इसी बीच iQOO ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप iQOO 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इसका 2K पैनल उसी साइज़ …

Imageक्या जल्दी ही लॉन्च होने वाला है Samsung Galaxy S23 FE (Fan Edition), सामने आयी नयी रिपोर्ट

Samsung Galaxy S23 FE की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं। हाल ही में एक नयी रिपोर्ट आयी थी, जिसके अनुसार कंपनी Galaxy S23 FE को जल्दी ही, अपने फोल्डेबल स्मार्टफोनों से पहले बाज़ार में लॉन्च कर सकती है और इसका कारण Galaxy S23 की इस साल धीमी हुई सेल और ये फ़ोन जल्दी …

ImageSamsung Galaxy Unpacked Event की तारीख हुई लीक: तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च

Samsung के साल भर के सबसे बड़े इवेंट – Samsung Galaxy Unpacked event के बारे में इस बार काफी कुछ लीक हो चुका है। ये इवेंट अगले महीने कोरिया में ही होगा और इसमें लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट के बारे में प्रचलित लीकर Evan Blass द्वारा कई ट्वीट सामने आये हैं। इस इवेंट में कंपनी …

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.