Samsung ने चुपचाप उतारा नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट ने बजट सेगमेंट हिला दिया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

₹15–18 हजार में 5G फोन मिल जाना आज आसान है, लेकिन ऐसा फोन मिलना जो शाम तक चार्ज न मांगे और 2 साल बाद भी स्लो न लगे, आज भी बड़ी चुनौती है।

Samsung ने अब बिना किसी शोर-शराबे के ऐसा ही एक नया 5G फोन उतार दिया है। Galaxy A07 5G नाम का यह फोन चुपचाप लॉन्च हुआ है, लेकिन इसकी बैटरी और सॉफ्टवेयर सपोर्ट देखकर बजट यूज़र्स चौंक सकते हैं।

खास बात यह है कि ये कोई लीक नहीं है, बल्कि Samsung की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया फोन है। अब सवाल सिर्फ इतना है कि क्या यह फोन भारत के बजट 5G सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकता है?

ये भी पढ़ें: भविष्य हाथ में पकड़ लिया… Samsung का TriFold फोन क्या सच में गेम बदल देगा?

Samsung Galaxy A07 5G: कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy A07 5G को फिलहाल थाईलैंड में लिस्ट किया गया है और यह दो कॉन्फिगरेशन में दिख रहा है:

  • 4GB RAM + 128GB स्टोरेज: THB 5,499 (करीब ₹15,800)
  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: THB 5,999 (करीब ₹17,200)

फोन Black और Light Violet कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। अभी तक Samsung ने भारत लॉन्च की पुष्टि नहीं की है, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि Galaxy A07 4G भारत में अक्टूबर 2025 में (Galaxy F07 4G और Galaxy M07 4G के साथ) आ चुका है, इसलिए A07 5G का इंडिया आना भी संभव माना जा रहा है।

Samsung Galaxy A07 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Galaxy A07 5G में 6.7-इंच का HD+ PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें आपको वाटरड्रॉप नॉच एक बड़ी कमी लग सकती है।

Samsung Galaxy A07 5G

परफॉर्मेंस के लिए फोन में 6nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (MediaTek Dimensity 6300 जैसा चिपसेट) दिया गया है। इसके साथ 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसे डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट के ज़रिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 आधारित One UI 8.0 पर चलता है। Samsung ने कन्फर्म किया है कि Galaxy A07 5G को 6 बड़े Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, जो इस कीमत में बड़ी बात है।

कैमरा सेटअप में पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

Samsung Galaxy A07 5G

फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3 और GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही फोन को IP54 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है।

भारत के लिए इसका क्या मतलब निकलता है?

अभी यह फोन थाईलैंड में लिस्ट हुआ है, लेकिन भारत में बजट Samsung यूज़र्स के लिए सबसे दिलचस्प चीज़ें ये हैं:

  • 6000mAh बैटरी (बजट में बड़ा प्लस)
  • 6 साल अपडेट (इस रेंज में rare)
  • Samsung का भरोसा + सर्विस नेटवर्क

अगर यही पैकेज भारत में भी ₹15–17 हजार के आसपास आता है, तो यह बजट फोन खरीदने वालों (budget 5G buyers) के लिए एक मज़बूत दावेदार बन सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageBorder के 29 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और अक्षय खन्ना – Netflix पर आज रिलीज़ ‘Ikka’, जानें कैसी है ये कोर्टरूम कहानी

सनी देओल और अक्षय खन्ना का एक साथ पर्दे पर आना अपने आप में एक बड़ी बात है। इन दोनों को हमने आख़िरी बार 1997 की ‘Border’ में साथ देखा था, और अब करीब तीन दशक बाद ये जोड़ी दोबारा लौटी है। फर्क बस इतना है कि इस बार माहौल जंग के मैदान का नहीं, …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

Image₹11,999 में Lava का नया 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Android 16 भी मिलेगा

Lava ने भारत में अपना नया बजट 5G फोन Lava Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए है, जो कम कीमत में 5G, बड़ी बैटरी और साफ-सुथरा रोज़मर्रा का अनुभव चाहते हैं। ₹12,000 के आसपास के बजट में अब कई फोन आते हैं, लेकिन Lava यहां बैटरी बैकअप, Android …

ImageGalaxy M47 vs iQOO Z11x: AMOLED और 6 साल का अपडेट या बड़ी बैटरी और दमदार गेमिंग, किसके लिए कौन सा सही?

Galaxy M47 vs iQOO Z11x: Samsung ने हाल ही में अपनी M-सीरीज़ की भारत में वापसी कराते हुए Galaxy M47 5G लॉन्च किया है, और इसकी सीधी टक्कर है उस iQOO Z11x से, जो इस साल मार्च में आया है और तभी से ही इस बजट में कई लोगों की पसंद बना हुआ है। दोनों …

ImageSamsung ने लॉन्च किया नया 5G फोन, बैटरी और अपडेट में इस बार बड़ा बदलाव

Samsung ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं। इस बजट रेंज में Samsung का यह फोन इसलिए भी चर्चा …

Discuss

Be the first to leave a comment.