OnePlus 13 रेंडर्स लीक हुए, इस महीने के आखिर तक हो सकता है इस शानदार डिज़ाइन के साथ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • OnePlus 13 रेंडर्स लीक हुए।
  • फ़ोन इस महीने के आखिर तक लॉन्च हो सकता है।
  • इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC दिया जा सकता है।

OnePlus काफी समय से OnePlus 13 को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। काफी समय से फ़ोन से सम्बंधित कई लीक्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में फ़ोन के रेंडर्स एक चीनी टिपस्टर द्वारा लीक हुए हैं। आगे OnePlus 13 रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं।

ये पढ़ें: iQOO Neo 10 सीरीज टाइमफ्रेम और स्पेसिफिकेशन्स आये सामने, जल्द होगा लॉन्च

OnePlus 13 रेंडर्स लीक हुए

इसकी जानकारी एक चीनी टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा Weibo पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी है। पोस्ट में टिपस्टर ने OPPO Find X8 के साथ OnePlus 13 की रियल इमेज साझा की है, हालाँकि इमेज को बाद में पोस्ट से हटा दिया गया है।

रेंडर्स के अनुसार फ़ोन के बैक पैनल पर OnePlus 12 की तरह ही एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है, जिसमें LED फ़्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कैमरा मॉड्यूल के दायीं ओर Hasselblad की ब्रांडिंग को “H” लोगो के रूप में दिखाया गया है। रियर ग्लास पर वुडग्रेन जैसा पैटर्न दिया जा सकता है। किनारों को घुमाओदार दिया गया है। फ़ोन मेटल फ्लैट डिज़ाइन के साथ पेश किया जा सकता है।

OnePlus 13 स्पेसिफिकेशन्स

लीक्स के अनुसार ये फ़ोन 6.7 इंच के BOE X2 OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC द्वारा संचालित हो सकता है, इसके अतिरिक्त इसमें 16GB की RAM और 512GB स्टोरेज दी जा सकती है।

इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फ़ोन 6,100mAh की बैटरी के साथ आ सकता है, और 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार फ़ोन को इस महीने के आखिर तक चीन में लॉन्च किया जा सकता है, और अगले साल की शुरुआत में हमें इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग देखने को मिल सकती है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A16 5G 18999 रूपए की शुरुआती कीमत में भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHero की सबसे पावरफुल बाइक Xpulse 450 लॉन्च, स्क्रीन पर मिलेगा Android Auto

एक नज़र में : Hero MotoCorp ने 3 नवंबर को इटली के मिलान में चल रहे EICMA 2026 में अपनी नई एडवेंचर बाइक Xpulse 450 पेश कर दी है, जो अब कंपनी की सबसे पावरफुल बाइक है। इसकी खास बात TFT स्क्रीन पर मिलने वाला Android Auto और Apple CarPlay है, यानी फोन जोड़ने के …

ImageOppo Pad 3 Pro 24 अक्टूबर को होगा चीन में लॉन्च, सामने आएं रेंडर्स और कुछ खास फीचर्स

Oppo काफी समय से Oppo Find X8 सीरीज पर काम कर रहा है, और ये सीरीज इसी महीने के आखिर तक लॉन्च हो सकती है, लेकिन हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार कंपनी 24 अक्टूबर को इस सीरीज के साथ अपना अगला फ्लैगशिप टेबलेट Oppo Pad 3 Pro लॉन्च कर सकती है। हाल ही में …

ImageGoogle Pixel 9a लॉन्च की तारीख लीक हुई, जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Google जल्द ही अपनी Pixel 9 सीरीज में नए स्मार्टफोन Google Pixel 9a को शामिल करने वाला है। ये फ़ोन काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है, और फ़ोन से सम्बंधित कई लीक्स भी सामने आये हैं। हाल ही में Google Pixel 9a लॉन्च की तारीख लीक हो गयी है, जिसके बारे में …

ImageOnePlus 16 और 16R दोनों आ सकते हैं भारत… फ्लैगशिप की कीमत जा सकती है लाख के पार

एक नज़र में : OnePlus 16 अब भारत भी आ सकता है, और टिपस्टर्स के अनुसार कंपनी इसके साथ OnePlus 16R भी लाने की तैयारी में है। अब तक इस फ्लैगशिप को चीन तक सीमित माना जा रहा था, क्योंकि भारत के लिए सिर्फ 16R का नाम सामने आया था। लेकिन भारत में ये फोन …

Imageतीन महीने में दूसरी बार महंगे हुए Ai+ के फोन, 15 नवंबर से ₹3,000 तक बढ़ेंगे दाम

एक नज़र में : Ai+ ने ऐलान किया है कि 15 नवंबर से उसकी Pulse 2 और Nova 2 सीरीज़ के सात फोन ₹3,000 तक महंगे हो जाएंगे। इनमें 28 सितंबर को ₹9,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ Ai+ Pulse 2 FE भी शामिल है, जो अब ₹10,999 का हो जाएगा। कंपनी इससे पहले 21 …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products