iQOO Neo 10 सीरीज टाइमफ्रेम और स्पेसिफिकेशन्स आये सामने, जल्द होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • iQOO Neo 10 सीरीज लॉन्च टाइमफ्रेम सामने आयी है।
  • सीरीज में सीरीज में iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10 Pro को शामिल किया जा सकता है।
  • सीरीज दिसंबर तक लॉन्च हो सकती है।

iQOO इस महीने के आखिर तक अपना अगलाफ्लैग्शिप फ़ोन iQOO 13 5G लॉन्च करने वाला है, जिसका सभी को इंतज़ार है, और इसी बीच नयी जानकारी सामने आयी है, कि कंपनी अपनी एक नयी iQOO Neo 10 सीरीज पर काम कर रही है। इसकी जानकारी एक चीनी टिपस्टर द्वारा साझा की गयी है, जिसमें iQOO Neo 10 सीरीज टाइमफ्रेम की जानकारी साझा की गयी है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A16 5G 18999 रूपए की शुरुआती कीमत में भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

iQOO Neo 10 सीरीज टाइमफ्रेम और स्पेसिफिकेशन्स

इसकी जानकारी चीनी टिपस्टर “Pikachu” द्वारा एक Weibo पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी है, जानकारी के अनुसार iQOO Neo 10 सीरीज को दिसंबर महीने तक पेश किया जा सकता है। टिपस्टर के अनुसार इस सीरीज में Neo 10 और Neo 10 Pro इन दो मॉडल्स को शामिल किया जायेगा। इस सीरीज को iQOO Neo 9 सीरीज के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है।

टिपस्टर ने फ़ोन के डिस्प्ले, चिपसेट और बैटरी से सम्बंधित हिंट्स भी दिए हैं। पोस्ट के अनुसार इस सीरीज के Neo 10 और Neo 10 Pro  Snapdragon 8 Gen 3 और Dimensity 9400 चिप्सटस द्वारा संचालित हो सकते हैं। इन दोनों फ़ोन में 1.5 रिसोल्यूशन वाला गेमिंग फ्रेंडली फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। फ़ोन में अल्ट्रा सोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और 6,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।

अन्य लीक्स के अनुसार फ़ोन 100W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है, और OriginOS 5 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है। फ़ोन में डिज़ाइन से सम्बंधित लीक्स भी सामने आये हैं, जिनके अनुसार इसमें मिडिल मेटल फ्रेम देखने को मिल सकती है।

इस नए चिपसेट के साथ ये OnePlus Ace 5 सीरीज और Realme GT Neo 7 जैसे फ़ोन्स को टक्कर देगा। लॉन्च की तारीख नजदीक आयने के साथ साथ और भी कई लीक्स सामने आएंगे।

ये पढ़ें: Google Pixel 9 Pro भारत में लॉन्च, इस कीमत पर मिल रहे बेहतरीन फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRedmi Note 17 और Poco M8 Plus भारत आने को तैयार – BIS पर दिखे दोनों फोन, जानें कब होगी एंट्री

Xiaomi के दो नए फोन भारत आने की तैयारी में हैं। Redmi Note 17 और Poco M8 Plus, दोनों भारत की BIS सर्टिफिकेशन साइट पर दिख गए हैं, और इसी लिस्टिंग ने इनकी भारत में जल्द एंट्री के संकेत भी दे दिए हैं। अगर आप एक नए मिड-रेंज फोन का इंतज़ार कर रहे हैं, तो …

ImageiQOO Neo 10 सीरीज स्पेसिफिकेशन्स लीक; जल्द होगी लॉन्च

iQOO पिछले साल लॉन्च हुई Neo 9 सीरीज की सफलता के बाद जल्द ही iQOO Neo 10 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। हाल ही में इससे सम्बंधित कई लीक्स सामने आये हैं, और अब एक चीनी टिपस्टर द्वारा इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी Weibo के माध्यम से साझा की गयी हैं। आगे iQOO Neo 10 सीरीज स्पेसिफिकेशन्स के …

ImageiQOO Neo 7 के बाद आ रहा है iQOO Neo 7T 5G; लीक हुई सारी स्पेसिफिकेशन और कीमतें

Vivo ने भारत में फरवरी 2023 में ही iQOO Neo 7 को लॉन्च किया है और अब इस खबरें ये कहती हैं कि कंपनी इसी सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन स्मार्टफोन iQOO Neo 7T 5G भारत में लॉन्च करने वाली है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल कुछ नहीं बताया है, लेकिन एक प्रचलित टिपस्टर द्वारा …

ImageiQOO Neo 10R इंडिया लॉन्च की जानकारी सामने आयी, इन मेमोरी ऑप्शंस के साथ होगा जल्द लॉन्च

iQOO ने हाल ही में चीन में अपनी iQOO Neo 10 सीरीज को लॉन्च किया है, और जल्द ही कंपनी इस सीरीज को भारत में भी लॉन्च कर सकती है। हाल ही में एक भारतीय टिपस्टर द्वारा इस सीरीज के नए मॉडल iQOO Neo 10R की जानकारी सामने आयी है, जिसे भारत में लॉन्च किया …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products